प्रतीक यादव की उंगलियों के नाखून पड़ गए थे नीले? जानिए ऐसा होना किन बीमारियों का हो सकता है संकेत

Prateek Yadav Health News: सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के भाई और मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके कारण उनके शरीर और नाखूनों का रंग नीला पड़ने लगा था. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ऐसा किन बीमारियों में हो सकता है.  

Prateek Yadav Health News
1 / 8
नीले क्यों हो जाते हैं नाखून? Image Credit- News24

Prateek Yadav Died: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन हो गया है. अचानक उनके चले जाने से समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. हालांकि, शुरुआती समय में प्रतीक की बीमारी का पता नहीं चल पाया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतीक समय से फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित से थे और 1 हफ्ते से मेदांता में भी भर्ती थे. इनके निधन के बाद दावा किया जा रहा है कि प्रतीक यादव की उंगलियों के नाखून और कई अंग नीले पड़ चुके थे. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि नाखूनों का रंग बदलना किस बीमारी का संकेत हो सकता है. खासतौर पर अगर नाखून बार-बार नीले पड़ रहे हों, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

विज्ञापन

नीले क्यों हो जाते हैं नाखून?

नीले क्यों हो जाते हैं नाखून? 2 / 8

आमतौर पर नाखून हल्के गुलाबी रंग के होते हैं, लेकिन जब शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है या ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, तब नाखून नीले या बैंगनी दिख सकते हैं. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में सायनोसिस (Cyanosis) कहा जाता है.

विज्ञापन

शरीर में ऑक्सीजन की कमी

शरीर में ऑक्सीजन की कमी3 / 8

अगर फेफड़े ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं तो शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती. ऐसे में होंठ और नाखून नीले पड़ सकते हैं. यह समस्या इन कारणों से हो सकती है जैसे- अस्थमा, निमोनिया या फेफड़ों का संक्रमण आदि.

दिल से जुड़ी बीमारी होना

दिल से जुड़ी बीमारी होना 4 / 8

कई बार हार्ट शरीर में सही तरीके से ब्लड पंप नहीं कर पाता. इसकी वजह से शरीर के कई अंगों तक ऑक्सीजन और खून कम पहुंचता है. इसकी वजह से नाखून नीले दिखाई देने पड़ते हैं. अगर नीले नाखूनों के साथ ये लक्षण भी हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

विज्ञापन

ब्लड सर्कुलेशन खराब होना

ब्लड सर्कुलेशन खराब होना5 / 8

ठंड के मौसम में या ब्लड सर्कुलेशन कमजोर होने पर भी उंगलियां और नाखून नीले पड़ सकते हैं. कुछ लोगों ठंड लगने या हाथ ठंडे होने की बीमारी होती है. जिसमें ठंड लगने पर हाथों की उंगलियां सफेद या नीली हो जाती हैं.

खून की कमी या एनीमिया होना

खून की कमी या एनीमिया होना 6 / 8

जब शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है तो ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंच पाती. इससे स्किन फीकी और नाखून नीले दिखाई दे सकते हैं. अगर आपके नाखून नीले दिखाई दे रहे हैं तो नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

कब तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

कब तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए?7 / 8

अगर नाखून नीले पड़ने के साथ ये समस्याएं भी हो रही हों या आपको कई संकेत नजर आ रहे हों जैसे- सांस लेने में दिक्कत, तेज धड़कन, बेहोशी जैसा महसूस होना या होंठों का नीला पड़ना आदि.

किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें

किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें8 / 8

नाखूनों का नीला पड़ना हमेशा गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो इसकी जांच जरूर करवानी चाहिए. कई बार छोटे-छोटे बदलाव बड़ी बीमारी का संकेत हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन