Vitamin Deficiency: नींद ऐसी चीज है जो अगर पूरी ना हो तो व्यक्ति का पूरा दिन खराब हो सकता है. ना सिर्फ दिन का शेड्यूल बल्कि सेहत को भी बिगाड़ देती है नींद की कमी. अक्सर लोग समय पर सोने तो जाते हैं लेकिन करवटें बदलते रह जाते हैं पर नींद है कि आने का नाम ही नहीं लेती. इस नींद ना आने (Insomnia) की वजह शरीर में इस एक विटामिन की कमी हो सकती है. इस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है या नींद आने में दिक्कत होने लगती है. यहां जानिए कौन सा है यह विटामिन और किस तरह इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है.
किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है
विटामन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) नींद को प्रभावित करती है. अगर शरीर में विटामिन डी कम हो जाए तो इससे स्लीप पैटर्न खराब हो सकता है और नींद आने में दिक्कत होती है. अगर आप पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं ले रहे हैं तो हो सकता है आपको मसल्स में दर्द रहने लगे, हड्डियों में दर्द रहे, बाल झड़ने लगें और हर समय शरीर में थकान महसूस हो. ऐसे में विटामिन डी की कमी को पूरा करना जरूरी होता है.
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में धूप ली जा सकती है. धूप यानी सूरज की किरणें विटामिन डी की मुख्य स्त्रोत होती हैं. ऐसे में रोजाना 15 से 20 मिनट सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच की धूप लेने पर शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलता है. इसके अलावा फूड सोर्सेस में दूध, दही, चीज, अंडे और मशरूम के अलावा मछलियों के सेवन से विटामिन डी मिल सकता है.
इन खनिजों की कमी से भी नहीं आती है नींद
ओमेगा-3 की कमी – शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी से नींद नहीं आती है. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के सप्लीमेंट्स लिए जाएं तो रात में 1 घंटा ज्यादा नींद आ सकती है. इससे ब्लड प्रेशर लेवल्स भी कम होते हैं. अखरोट और अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के अच्छे स्त्रोत होते हैं.
सेलेनियम की कमी – विटामिन और फैटी एसिड्स के साथ ही सेलेनियम की कमी भी स्लीप साइकल को बिगाड़ सकती है. ऐसे में सेलेनियम का सेवन करना जरूरी है. सेलेनियम की कमी पूरी कर ली जाए तो रात में गहरी नींद आने (Neend Aana) में मदद मिल सकती है. सीफूड जैसे ऑयस्टर्स और श्रिंप के अलावा टूना खाने पर शरीर को अच्छी मात्रा में सेलेनियम मिलता है. इसके साथ ही ब्राजील नट्स सेलेनियम के अच्छे स्त्रोत होते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.