National Epilepsy Day 2025: मिर्गी का दौरा कैसे ठीक होता है? यहां जानिए मिर्गी के क्या लक्षण होते हैं

Mirgi Ka Ilaj: हर साल 17 नवंबर के दिन भारत में राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है. ऐसे में मिर्गी क्या होती है, मिर्गी का दौरा कैसे आता है और मिर्गी का दौरा आने पर क्या करना चाहिए, जानिए यहां.

Epilepsy

मिर्गी का सबसे आम इलाज क्या है?

National Epilepsy Day 2025: मिर्गी एक न्यूरोलॉजिक्ल बीमारी है जिसमें नर्व सेल्स सही तरह से दिमाग को सिग्नल नहीं पहुंचाती हैं. इससे दौरा पड़ता है जिसे अंग्रेजी में सीजर्स (Seizures) कहा जाता है. मिर्गी को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां और मिथक हैं जिन्हें दूर करने के लिए और मिर्गी को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल भारत में 17 नवंबर के दिन राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है. ऐसे में यहां जानिए मिर्गी होन के क्या लक्षण हैं और मिर्गी का दौरा (Mirgi Ka Daura) कैसे ठीक होता है.

विज्ञापन

मिर्गी का दौरा पड़ने के लक्षण | Epilepsy Symptoms | Mirgi ke Lakshan

किसी को दौरा पड़ रहा है या नहीं यह मिर्गी का दौरा पड़ने के लक्षणों से पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन
  • दौरा पड़ने पर एकदम से होश खो जाता है और आस-पास क्या हो रहा है इसकी कोई सुध नहीं रहती है.
  • अक्सर आंख खुली होती है तो व्यक्ति ब्लैंक स्पेस में देखता हुआ नजर आता है.
  • एकदम से कंफ्यूजन होने लगती है और व्यक्ति सीधेतौर पर कुछ सोच नहीं पाता है.
  • सुनने, देखने, स्वाद और सूंखने में बदलाव आता है.
  • शरीर सुन्न या झनझनाता हुआ महसूस होता है.
  • कुछ बोलने और समझने में दिक्कत होती है.
  • पेट खराब हो जाता है. रौंगटे खड़े हो जाते हैं.
  • एकदम से डर लगने लगता है, एंजाइटी होती है.
  • हार्ट रेट बढ़ जाता है.

मिर्गी का दौरा क्यों पड़ता है?

  • जेनेटिक्स के कारण ऐसा हो सकता है.
  • कान के पास दिमाग में स्कार बनने पर ऐसा होता है. इसे मेसियल टेम्पोरल सेलेरोसिस कहते हैं.
  • सिर पर लगी चोट इसकी वजह हो सकती है.
  • दिमाग में हुआ कोई इंफेक्शन.
  • इम्यून डिसोर्डर्स या डेवलपमेंट डिसोर्डर्स इसकी वजह बन सकते हैं.
  • मेटाबॉलिक डिसोर्डर्स से भी मिर्गी का दौरा पड़ सकता है.
  • ब्रेन कंडीशंस जैसे ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक्स, डिमेंशिया या एब्नॉर्मल ब्लड वेसल्स से भी दौरा पड़ सकता है.

मिर्गी का दौरा कैसे ठीक होता है?

विज्ञापन

जिस व्यक्ति को 2 या 2 से ज्यादा बार दौड़ा पड़ता है उसका मिर्गी का इलाज होता है. ब्रेन स्कैन करके और इलेक्ट्रोएंसेफेलोग्राफी टेस्ट करके मिर्गी का दौरा कंफर्म किया जाता है. इसके बाद एंटी-सीजर मेडिकेशंस यानी दवाएं दी जाती हैं. मरीज की डाइट थेरैपी होती है, सर्जरी या डिवाइसेस की मदद से भी मिर्गी ट्रीट करने की कोशिश की जाती है.

क्या मिर्गी हमेशा के लिए ठीक हो सकती है?

विज्ञापन

मिर्गी का कोई परमानेंट इलाज नहीं है लेकिन इसे ट्रीट करके कंट्रोल किया जा सकता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ