किस विटामिन की कमी से दिमाग में आते हैं बुरे ख्याल, डॉक्टर ने बताया दिमाग कमजोर होने पर शरीर देता है ये संकेत

Negative Thoughts: दिमाग में ख्याल आना नॉर्मल माना जाता है, लेकिन अगर बुरे ख्याल आ रहे हैं तो आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार दिमाग में बुरे ख्याल आना शरीर में किसी विटामिन की कमी की वजह से भी हो सकता है.

Vitamin Deficiency Causes Negative

किस विटामिन की कमी से दिमाग में आते हैं बुरे ख्याल?

विज्ञापन

Vitamin Deficiency Causes Negative: कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ज्यादा सोचने की बीमारी होती है. कुछ लोगों को लगता है कि ऐसा सिर्फ उनके साथ हो रहा है और यह नॉर्मल है. लेकिन सोचने पर किसी का जोर नहीं, क्योंकि मन में कभी-कभी ऐसे ख्याल आते हैं, जिन्हें वे पसंद नहीं करते. आम बोलचाल में इन्हें बुरे ख्याल कहा जाता है. हालांकि, बुरे ख्याल सबके लिए अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन क्या ये सिर्फ शरीर में किसी विटामिन की कमी की वजह से होते हैं? इसको लेकर एक्सपर्ट एमबीबीएस निधि जैन अली का कहना है कि ऐसा कई वजहों से हो सकता है, जिससे शरीर में स्ट्रेस, नींद की कमी और शरीर में बुरे ख्याल आने की वजह से हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- Rashmika Mandanna ने बताया कैसे हुई हिप इंजरी, डांस शूट के दौरान डिटैच हुए जॉइंट्स अब पैर उठाना भी मुश्किल

विज्ञापन

किस विटामिन की कमी से दिमाग में आते हैं बुरे ख्याल?

डॉक्टरों के मुताबिक, दिमाग में बुरे ख्याल शरीर में होने वाली कमी की वजह से ऐसा हो सकता है. ज्यादातर ऐसा विटामिन बी12, विटामिन डी और फोलेट की कमी से होता है. इससे मूड में बदलाव, चिड़चिड़ापन, थकान, ध्यान लगाने में परेशानी और कुछ लोगों में स्ट्रेस बढ़ने के लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

विटामिन बी12 की कमी

दिमाग में बुरे ख्याल विटामिन बी12 की कमी से हो सकता है. इससे शरीर में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं और इंसान को थकान, हाथ पैरों में सुन्नपन या याददाश्त कमजोर होना आदि शामिल है.

विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी का सीधा असर हमारे दिमाग और मूड पर पड़ता है. इसकी कमी से सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर का संतुलन बिगड़ सकता है. इससे स्ट्रेस और ज्यादा सोचने की बीमारी हो जाती है.

विज्ञापन

नर्वस सिस्टम में खराबी होना

नर्वस सिस्टम में खराबी होने की वजह से भी परेशानी हो सकती है. इससे एंग्जाइटी, मूड खराब होना या बुरे ख्याल आना जैसी बातें सामने आती हैं. इससे बॉडी पर भी काफी असर पड़ता है और दिमाग पर गहरा असर होता है.

डीएनए में खराबी होना

डीएनए में खराबी का मतलब है सेल्स के अंदर मौजूद जेनेटिक मटेरियल बदल रहा है. इसका असर दिमाग पर काफी पड़ता है, जिसका इलाज तुरंत कर लेना चाहिए. वरना आपका दिमाग बुरे ख्यालों से भर सकता है.

विज्ञापन

दिमाग कमजोर होने पर शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

  • गंदे ख्याल आना
  • जल्दी गुस्सा आना
  • अकेलापन महसूस होना
  • खुद से ना खुश रहना
  • उदासी आना
  • डिप्रेशन की समस्या
  • जल्दी बुरा मान जाना

दिमाग को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

अगर आपके दिमाग में बुरे ख्याल आ रहे हैं तो पौष्टिक आहार लें. फिर विटामिन बी12, विटामिन डी और आयरन की कमी ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह लें. साथ ही, रोजाना 7 घंटे की अच्छी नींद लेकर खुद को वक्त दें. बाकी बुरी चीजों और खानपान से दूर रहें, ताकि आपका दिमाग सही तरह से काम करने लगे.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ