खून गाढ़ा होने के क्या संकेत हैं? शरीर में दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं टेस्ट

Khoon Gadha Hona: खून गाढ़ा होना अपने आप में कोई बीमारी नहीं, लेकिन ऐसा होना कई बीमारियों की ओर इशारा करता है. अगर आपको अच्छा नहीं लग रहा है या जरूरत से ज्यादा परेशानी हो रही है तो वक्त पर इन संकेतों की पहचान जरूर करें.

Khoon Gadha Hona

खून गाढ़ा होने के कारण. Image Credit- News24 

विज्ञापन

Thick Blood Symptoms: हमारे शरीर में खून ऑक्सीजन को एक अंग से दूसरे अंग तक पहुंचाने का काम करता है. दिल खून का प्रेशर सही रखता है, लेकिन जब खून नॉर्मल से ज्यादा गाढ़ा होने लगता है तो इससे फ्लो इफेक्ट होता है. इससे शरीर में खून के थक्के बनने लग जाते हैं, जो हार्ट अटैक, स्ट्रोक या डीप वेन थ्रोम्बोसिस जैसी गंभीर बीमारी की वजह बनता है. इसको लेकर कई एक्सपर्ट का मानना है कि जब इंसान का खून गाढ़ा होने लगता है तो इसका पता सिर्फ लक्षणों से नहीं लगाया जा सकता. इसकी पुष्टि के लिए डॉक्टर की जांच और जरूरी ब्लड टेस्ट जरूरी होते हैं. हालांकि, कुछ संकेत ऐसे हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और वो कौन से संकेत हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- Premature Aging: उम्र से पहले बूढ़ा होने के पीछे क्या हैं कारण? ऐसे रखें खुद को जवान

विज्ञापन

खून गाढ़ा होने के कारण 

  • शरीर में पानी की कमी होना
  • ब्लड क्लॉटिंग होना
  • एक ही जगह बैठे या लेटे रहना
  • मोटापा आना 
  • हार्मोन थेरेपी की वजह 

खून गाढ़ा होने के संकेत क्या हैं? 

  • अगर आपको बिना किसी वजह से बार-बार सिरदर्द, चक्कर या भारीपन महसूस हो तो यह शरीर का ब्लड फ्लो इफेक्ट करता है, जिससे परेशानी पैदा हो जाती है. कुछ लोगों में खून गाढ़ा होने पर आंखों का भी फ्लो हो सकता है, जिससे धुंधला दिखना या कम नजर आने जैसी परेशानी हो सकती है. 
  • बार-बार हाथ या पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन या ठंडापन महसूस होना भी एक संकेत हो सकता है. इससे आपको कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. 
  • अगर खून का थक्का फेफड़ों या दिल तक पहुंच जाए तो अचानक सांस लेने में तकलीफ या सीने में दर्द हो सकता है. यह एक मेडिकल इमरजेंसी है. 
  • एक पैर में अचानक सूजन, दर्द, लालपन या गर्माहट महसूस होना डीप वेन थ्रोम्बोसिस का संकेत हो सकता है. आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए.
  • अगर आपको कोई भी लक्षण दिखे तो कंप्लीट ब्लड काउंट और हेमाटोक्रिट जैसे टेस्ट कराएं.

इसे भी पढ़ें- इंसान के शरीर में सबसे पहले क्या बनता है? हैरान कर देगा जवाब

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ