Vegetables For Diabetes Patients: डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. खानपान सही ना हो तो एकदम से ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है जिससे तबीयत बिगड़ सकती है. इसीलिए क्या खाया जा रहा है और क्या नहीं इसका खास ख्याल रखना जरूरी है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन सी सब्जियां हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. ये देसी सब्जियां फाइबर से भरपूर हैं और इनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है. अगर आपका ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) भी अक्सर ही बढ़ा हुआ रहता है तो इन सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं.
यह भी पढ़ें – स्टेज 1 जीभ कैंसर क्या है? जानिए क्या जीभ का कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है या नहीं
डायबिटीज के मरीजों के लिए देसी सब्जियां
करेला – डायबिटीज में करेला सबसे असरदार माना जाता है. इसे डायबिटीज के लिए सुपरफूड भी कहा जाता है. करेले में पॉलीपेप्टाइड-पी और चारेंटिन जैसे तत्व होते हैं जो प्राकृतिक इंसुलिन की तरह काम करते हैं और शुगर लेवल्स को तुरंत कम करने में मदद करते हैं. आप करेले की सब्जी बनाकर खा सकते हैं या फिर करेले का जूस पी सकते हैं. डायबिटीज में करेले का जूस पी सकते हैं.
मेथी – हरी पत्तेदार सब्जियां जैसी मेथी (Methi) और बथुआ डायबिटीज में फायदेमंद साबित होती हैं. ये सब्जियां खून में शुगर सोखने की प्रक्रिया को धीमा कर देती हैं. मेथी के अलावा पालक भी बेहद फायदेमंद होता है. आप मेथी, पालक या बथुए की भुजिया या परांठे बनाकर खा सकते हैं.
लौकी और तोरई – लौकी पानी से भरपूर सब्जी है और तौरी में भी 90 प्रतिशत तक पानी ही होता है. ऐसे में ये सब्जियां कैलोरी में कम होती हैं जिससे इन्हें पचाना आसान होता है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है. इन्हें खाने पर डायबिटीज के मरीजों का वजन भी कम होता है.
भिंडी – डायबिटीज के मरीज भिंडी को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. भिंडी में पाए जाने वाला चिपचिपा फाइबर शुगर को कंट्रोल में रखता है. आप भिंडी को पानी में भिगोकर उसका पानी पी सकते हैं या फिर भिंडी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं.
सहजन – ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए सहजन की सब्जी खाई जा सकती है. सहजन की फलियों और इसकी पत्तियों में पाए जाने वाले गुण इंसुलिन के स्तर को बढ़ाते हैं. यह न केवल शुगर बल्कि हाई बीपी के लिए भी फायदेमंद होते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
सब्जियों को ज्यादा ना पकाएं और बहुत ज्यादा ना गलाएं क्योंकि इससे पोषक तत्व कम हो जाते हैं. सब्जियों को छिलके के साथ पकाकर खाने पर ज्यादा फायदा मिलता है. इस बात का ध्यान रहे कि आप ज्यादा तेल और मसाले वाला खाना ना खाएं.
यह भी पढ़ें – वेरिकोज वेन्स से परेशान हैं तो रोजाना बैठे-बैठे करें ये 3 एक्सरसाइज, पैरों पर नहीं दिखेंगी नीली-हरी धारियां
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 hr agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
5 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
20 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
22 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
23 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines