हाई ब्लड प्रेशर में दवा की तरह काम करती हैं ये 10 सब्जियां, तेजी से कम होता है High BP

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर वाले व्यक्ति को क्या खाना चाहिए यह बता रही हैं डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके. अपने पोस्ट में डॉक्टर ने बताया है कि ये सब्जियां High BP को कम करने में असरदार होती हैं.

High BP

Vegetables That Reduce High BP: कौन सी सब्जी बीपी कम करती है? Image Credit - Pexels

High BP Diet: हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को कम करने में डाइट की बड़ी भूमिका है. खानपान अगर अच्छा हो तो हाई बीपी की दिक्कत कम होते देर नहीं लगती है. इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करके डॉ. शालिनी ने हाई बीपी की डाइट शेयर की है. डॉक्टर का कहना है कि अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत से परेशान हैं तो इन 10 सब्जियों (Vegetables) को खाना शुरू कर सकते हैं. आप बीपी की दवाई खाने के बजाए उन फूड्स को खा सकते हैं जो बीपी की दवा की तरह काम करते हैं. ये सब्जियां ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती हैं, दिल की सेहत को अच्छा रखती हैं और खून की नलियों को रिलैक्स करने का काम करती हैं. इनसे स्ट्रेस हार्मोन भी कम होता है जिससे हाई बीपी की दिक्कत खुद ही सामान्य होने लगती है.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर को कम करेंगी ये 10 सब्जियां | 10 Vegetables That Reduce High Blood Pressure

चुकुंदर – इनमें मौजूद नाइट्रेट्स हाई ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करते हैं.

विज्ञापन

पालक – इसमें पौटेशियम और मैग्नीशियम होता है जो एकसाथ मिलकर शरीर से सोडियम को बाहर निकाल देते हैं.

खीरा – खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है जिससे ब्लड प्रेशर नेचुरली कम होने लगता है.

विज्ञापन

गाजर – इसके फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलकर कॉलेस्ट्रोल (Cholesterol) को बाहर निकाल देते हैं.

विज्ञापन

ब्रोकोली – ब्रोकोली में फाइबर और पौटेशियम का बेहतरीन कोम्बो होता है जो हाई कॉलेस्ट्रोल और सोडियम को शरीर से निचोड़कर बाहर निकाल देता है.

शकरकंद – इसमें पौटेशियम ज्यादा होता है और सोडियम कम होता है. ऐसे में शकरकंद खाने पर हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत कम होने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

टमाटर – डॉक्टर का कहना है कि टमाटर में मौजूद लाइकोपीन दिल की सेहत (Heart Health) के लिए अच्छा होता है.

हरी पत्तेदार सब्जियां – इन सब्जियों में पौटेशियम और मैग्नीशियम होता है जो सोडियम को कम रखता है.

विज्ञापन

लहसुन – कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए लहसुन खाया जा सकता है. इसके फायदे हाई बीपी कम होने में नजर आते हैं. इसमें मौजूद एलिसिन रक्त धमनियों को रिलैक्स करने का काम करता है.

प्याज – हाई बीपी को कम करने में प्याज फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण हैं (High Blood Pressure Symptoms)

हाई ब्लड प्रेशर में खून की नलियों में खून बहने की रफ्तार बढ़ जाती है जिससे दिल को और ज्यादा तेजी से खून को पंप करना पड़ता है. इस हाई ब्लड प्रेशर के कारण कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं, खासतौर से स्ट्रोक, क्रोनिक किडनी डिजीज, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और आई डैमेज की संभावना बढ़ जाती है.

विज्ञापन
  • हाई बीपी में सिर में दर्द बना रहता है.
  • सांस फूलने लगती है.
  • नाक से खून बहना शुरू हो जाता है.
  • सीने या पीठ में दर्द रहने लगता है.
  • देखने में दिक्कत होती है.
  • बात करने में तकलीफ होने लगती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ