Diabetes Diet: डायबिटीज ऐसी कंडीशन है जो ब्लड ग्लूकोज लेवल्स बढ़ने पर व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेती है. डायबिटीज एक बार हो जाए तो इसे पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता, लेकिन खानपान और लाइफस्टाइल को मैनेज करके डायबिटीज मैनजमेंट हो सकता है जिससे स्वास्थ्य सही रह सके. खानपान की बात की जाए तो खाने की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें डायबिटीज में ना खाने की सलाह दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत से फूड्स ब्लड शुगर लेवल्स (Blood Sugar Levels) बढ़ा सकते हैं और तबीयत बिगाड़ सकते हैं. लेकिन, कुछ ऐसे भी फूड्स हैं जो डायबिटीज में बेहद फायदेमंद साबित होते हैं और ब्लड शुगर को कम करने में सहायक होते हैं. जनरल फिजीशियन डॉ. चैतन्य चल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी एक हरी सब्जी है जो डायबिटीज में खाने के लिए सबसे अच्छी होती है. इस सब्जी को खाने पर ब्लड शुगर लेवल्स सामान्य बने रहते हैं और ब्लड शुगर स्पाइक (Blood Sugar Spike) नहीं होता है.
डायबिटीज में कौन सी सब्जी बेस्ट है | Which Vegetable Is Best For Diabetes
डॉ. चैतन्य ने बताया कि उनके पास अक्सर ही डायबिटीज के मरीज आकर पूछते हैं कि क्या ऐसी कोई सब्जी है जिसे खाने पर उनका ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है. इसपर डॉक्टर बताते हैं कि ब्लड शुगर कम करने के लिए बेस्ट सब्जी है ब्रोकोली.
ब्रोकोली (Broccoli) को इसलिए खाना चाहिए क्योंकि इसमें एक केमिकल होता है, सल्फोराफेन. अगर सल्फोराफेन का सेवन किया जाए तो यह ब्लड शुगर लेवल्स को 30 प्रतिशत तक कम कर सकता है. इससे फास्टिंग शुगर नीचे आ जाती है. सल्फोराफेन केमिकल इंसुलिन सेंसिटिवटी (Insulin Sensitivity) को बढ़ाने में भी असरदार है. यह इंसुलिन की मात्रा को नहीं बढ़ाता बल्कि इंसुलिन के प्रभाव को बढ़ाता है. साथ ही, यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है. इससे शरीर में इंसुलिन उतना ही रहता है लेकिन इसके प्रभाव कम होते हैं.
यह भी पढ़ें – पैरों पर दिखती हैं नीली-हरी धारियां तो कभी ना खाएं ये चीजें, Varicose Vein स्पेशलिस्ट ने दी सलाह
डॉक्टर का कहना है कि अगर आप रोजाना ब्रोकोली खाते हैं तो आपके हर 3 महीने में होने वाला ब्लड शुगर यानी HB1AC भी कम होने लगता है. वहीं, ब्रोकोली को खाने का एक फायदा यह भी है कि इससे शरीर को ग्लूटाथियोन मिलता है जोकि आपके लिवर के लिए अच्छा है और स्किन को ग्लोइंग बनाने में असरदार है.
ये सब्जियां भी हैं डायबिटीज में फायदेमंद
- हरी पत्तेदार सब्जियों (Green Leafy Vegetables) में पालक, केल और मेथी भी डायबिटीज की डाइट में शामिल की जा सकती हैं.
- बंदगोभी खाने पर शरीर को फाइबर की भरपूर मात्रा मिलती है जिससे डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patients) को फायदा मिलता है.
- गाजर भी डायबिटीज में खाई जा सकती है. इससे ब्लड ग्लूकोज लेवल्स कंट्रोल में आते हैं.
- शिमला मिर्च एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. इसमें मौजूद विटामिन सी खासतौर से हेल्दी ब्लड शुगर को प्रोमोट करता है.
- डायबिटीज के मरीजों के लिए टमाटर भी फायदेमंद है. इससे शरीर को लाइकोपीन और विटामिन मिलते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – मौसमी बीमारियां दूर रहेंगी अगर खाएंगे ये 5 मसाले, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं ये Spices
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
4 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
7 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
9 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines