पालक नहीं बल्कि यह हरी सब्जी है डायबिटीज में बेस्ट, डॉक्टर ने बताया 30% तक कम होगा ब्लड शुगर लेवल

Best Vegetable In Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान में इस एक हरी सब्जी को जरूर शामिल करना चाहिए. खुद डॉक्टर का कहना है कि ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए इस हरी सब्जी को खाना बेहद फायदेमंद है.

Best Vegetable In Diabetes

Blood Sugar Reducing Foods: जानिए क्या खाने पर कम होगा ब्लड शुगर का लेवल. Image Credit - Pexels

Diabetes Diet: डायबिटीज ऐसी कंडीशन है जो ब्लड ग्लूकोज लेवल्स बढ़ने पर व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेती है. डायबिटीज एक बार हो जाए तो इसे पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता, लेकिन खानपान और लाइफस्टाइल को मैनेज करके डायबिटीज मैनजमेंट हो सकता है जिससे स्वास्थ्य सही रह सके. खानपान की बात की जाए तो खाने की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें डायबिटीज में ना खाने की सलाह दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत से फूड्स ब्लड शुगर लेवल्स (Blood Sugar Levels) बढ़ा सकते हैं और तबीयत बिगाड़ सकते हैं. लेकिन, कुछ ऐसे भी फूड्स हैं जो डायबिटीज में बेहद फायदेमंद साबित होते हैं और ब्लड शुगर को कम करने में सहायक होते हैं. जनरल फिजीशियन डॉ. चैतन्य चल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी एक हरी सब्जी है जो डायबिटीज में खाने के लिए सबसे अच्छी होती है. इस सब्जी को खाने पर ब्लड शुगर लेवल्स सामान्य बने रहते हैं और ब्लड शुगर स्पाइक (Blood Sugar Spike) नहीं होता है.

विज्ञापन

डायबिटीज में कौन सी सब्जी बेस्ट है | Which Vegetable Is Best For Diabetes

डॉ. चैतन्य ने बताया कि उनके पास अक्सर ही डायबिटीज के मरीज आकर पूछते हैं कि क्या ऐसी कोई सब्जी है जिसे खाने पर उनका ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है. इसपर डॉक्टर बताते हैं कि ब्लड शुगर कम करने के लिए बेस्ट सब्जी है ब्रोकोली.

विज्ञापन

ब्रोकोली (Broccoli) को इसलिए खाना चाहिए क्योंकि इसमें एक केमिकल होता है, सल्फोराफेन. अगर सल्फोराफेन का सेवन किया जाए तो यह ब्लड शुगर लेवल्स को 30 प्रतिशत तक कम कर सकता है. इससे फास्टिंग शुगर नीचे आ जाती है. सल्फोराफेन केमिकल इंसुलिन सेंसिटिवटी (Insulin Sensitivity) को बढ़ाने में भी असरदार है. यह इंसुलिन की मात्रा को नहीं बढ़ाता बल्कि इंसुलिन के प्रभाव को बढ़ाता है. साथ ही, यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है. इससे शरीर में इंसुलिन उतना ही रहता है लेकिन इसके प्रभाव कम होते हैं.

विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि अगर आप रोजाना ब्रोकोली खाते हैं तो आपके हर 3 महीने में होने वाला ब्लड शुगर यानी HB1AC भी कम होने लगता है. वहीं, ब्रोकोली को खाने का एक फायदा यह भी है कि इससे शरीर को ग्लूटाथियोन मिलता है जोकि आपके लिवर के लिए अच्छा है और स्किन को ग्लोइंग बनाने में असरदार है.

ये सब्जियां भी हैं डायबिटीज में फायदेमंद

विज्ञापन
  • हरी पत्तेदार सब्जियों (Green Leafy Vegetables) में पालक, केल और मेथी भी डायबिटीज की डाइट में शामिल की जा सकती हैं.
  • बंदगोभी खाने पर शरीर को फाइबर की भरपूर मात्रा मिलती है जिससे डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patients) को फायदा मिलता है.
  • गाजर भी डायबिटीज में खाई जा सकती है. इससे ब्लड ग्लूकोज लेवल्स कंट्रोल में आते हैं.
  • शिमला मिर्च एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. इसमें मौजूद विटामिन सी खासतौर से हेल्दी ब्लड शुगर को प्रोमोट करता है.
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए टमाटर भी फायदेमंद है. इससे शरीर को लाइकोपीन और विटामिन मिलते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ