Kis Bimari Mein Kaun Si Roti Khaye: भारत में रोटी को बहुत ही चाव से खाया जाता है. हर चीज के साथ रोटी बहुत ही अच्छी लगती है, लेकिन हर किसी के लिए रोटी फायदेमंद नहीं मानी जाती. कुछ लोग चावल भी खाना पसंद करते हैं, क्योंकि चावल रोटी के मुकाबले हल्के होते हैं. हालांकि, हर इंसान के लिए एक जैसी रोटी फायदेमंद नहीं होती, क्योंकि आपको डायबिटीज, फैटी लिवर, हाई कोलेस्ट्रॉल या पाचन संबंधी समस्या है तो सही आटे और अनाज से बनी रोटी चुनना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. अलग-अलग अनाज में मौजूद फाइबर, प्रोटीन और पोषक तत्व शरीर की जरूरत के अनुसार अलग-अलग फायदे पहुंचाते हैं. इसलिए आपको कोई बीमारी है तो यकीनन डॉक्टर से बात करके रोटी को अपने आहार में शामिल करें.
इसे भी पढ़ें- खून गाढ़ा होने के क्या संकेत हैं? शरीर में दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं टेस्ट
किस बीमारी में कौन-सी रोटी खानी चाहिए?
डायबिटीज में जौ या मल्टीग्रेन की रोटी खाएं- डायबिटीज में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले अनाज बेहतर माने जाते हैं. इसलिए आपको जौ, चना और मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी खानी चाहिए, ताकि ब्लड शुगर कंट्रोल रहे इनमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है.
फैटी लिवर में जौ की रोटी है फायदेमंद- फैटी लिवर की समस्या में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट कम और फाइबर ज्यादा लेने की सलाह दी जाती है. जौ की रोटी फाइबर से भरपूर होती है, जिससे वजन कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है.
वजन घटाने के लिए बाजरे की रोटी खाएं- बाजरे की रोटी में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है. इसे खाने से देर तक भूख नहीं लगती, जिससे कुछ और खाने का मन नहीं होता. इसलिए अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन है.
हाई कोलेस्ट्रॉल में ओट्स या जौ के आटे की रोटी खाएं- ओट्स और जौ में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है. इन्हें गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बनाई जा सकती है.
कब्ज में गेहूं और चोकर वाली रोटी खाएं- अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो चोकर वाले गेहूं के आटे की रोटी बेस्ट रहेगी. इसमें फाइबर अधिक होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
हाई ब्लड प्रेशर में ज्वार की रोटी खाएं- ज्वार में पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसलिए आहार के साथ ज्वार की रोटी हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. साथ ही, आपको नमक कम खाना है, जिससे नुकसानदायक हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- शरीर खुद देता है विटामिन की कमी के संकेत! इन बदलावों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
11 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
12 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
13 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
15 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
15 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
20 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines