डायबिटीज से लेकर फैटी लिवर तक, जानिए किस बीमारी में कौन-सी रोटी खानी चाहिए

Which Type of Roti Is Best for Health: हर बीमारी में एक ही तरह की रोटी खाना सही नहीं माना जाता. इसलिए अपनी थाली में रोटी को बदलें और डॉक्टर की सलाह पर जौ, मल्टीग्रेन, बाजरा या चने की रोटी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. 

Which Type of Roti Is Best for Health

किस बीमारी में कौन-सी रोटी खानी चाहिए? Image Credit- Freepik

Kis Bimari Mein Kaun Si Roti Khaye: भारत में रोटी को बहुत ही चाव से खाया जाता है. हर चीज के साथ रोटी बहुत ही अच्छी लगती है, लेकिन हर किसी के लिए रोटी फायदेमंद नहीं मानी जाती. कुछ लोग चावल भी खाना पसंद करते हैं, क्योंकि चावल रोटी के मुकाबले हल्के होते हैं. हालांकि, हर इंसान के लिए एक जैसी रोटी फायदेमंद नहीं होती, क्योंकि आपको डायबिटीज, फैटी लिवर, हाई कोलेस्ट्रॉल या पाचन संबंधी समस्या है तो सही आटे और अनाज से बनी रोटी चुनना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. अलग-अलग अनाज में मौजूद फाइबर, प्रोटीन और पोषक तत्व शरीर की जरूरत के अनुसार अलग-अलग फायदे पहुंचाते हैं. इसलिए आपको कोई बीमारी है तो यकीनन डॉक्टर से बात करके रोटी को अपने आहार में शामिल करें.  

विज्ञापन
विज्ञापन

किस बीमारी में कौन-सी रोटी खानी चाहिए? 

डायबिटीज में जौ या मल्टीग्रेन की रोटी खाएं- डायबिटीज में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले अनाज बेहतर माने जाते हैं. इसलिए आपको जौ, चना और मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी खानी चाहिए, ताकि ब्लड शुगर कंट्रोल रहे इनमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है. 

फैटी लिवर में जौ की रोटी है फायदेमंद- फैटी लिवर की समस्या में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट कम और फाइबर ज्यादा लेने की सलाह दी जाती है. जौ की रोटी फाइबर से भरपूर होती है, जिससे वजन कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है.

विज्ञापन

वजन घटाने के लिए बाजरे की रोटी खाएं- बाजरे की रोटी में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है. इसे खाने से देर तक भूख नहीं लगती, जिससे कुछ और खाने का मन नहीं होता. इसलिए अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन है. 

हाई कोलेस्ट्रॉल में ओट्स या जौ के आटे की रोटी खाएं- ओट्स और जौ में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है. इन्हें गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बनाई जा सकती है. 

विज्ञापन

कब्ज में गेहूं और चोकर वाली रोटी खाएं- अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो चोकर वाले गेहूं के आटे की रोटी बेस्ट रहेगी. इसमें फाइबर अधिक होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. 

हाई ब्लड प्रेशर में ज्वार की रोटी खाएं- ज्वार में पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसलिए आहार के साथ ज्वार की रोटी हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. साथ ही, आपको नमक कम खाना है, जिससे नुकसानदायक हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ