Strong Bones: शरीर में खनिजों की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. ऐसे में कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खानपान में बदलाव किया जा सकता है. खाने की कुछ ऐसी चीजें हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाती हैं. ऐसा ही एक आटा (Flour) है जिसकी रोटियां शरीर के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से मजबूती देता है. यहां जानिए यह कौन सा आटा है जिसे हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – स्लीप एपनिया क्या होता है? डॉक्टर ने बताया खर्राटों के अलावा Sleep Apnea के और कौन से लक्षण हैं
किस आटे की रोटियां हड्डियों को बनाती हैं मजबूत
कैल्शियम से भरपूर रागी के आटे से बनी रोटियां हड्डियों मजबूत बनाती हैं. रागी में किसी भी अनाज के मुकाबले सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है. इसके साथ ही, रागी के सेवन से विटामिन डी भी मिल सकती है जो हड्डियों को कैल्शियम सोखने में मदद करता है. इसके साथ ही, रागी के सेवन से हड्डियों के खोखले होने की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है.
कैसे बनाएं रागी की रोटियां
रागी की रोटी बनाने के लिए आम तरीके से आटा नहीं गूंथा जाता. रागी में ग्लूटन नहीं होता है और इसीलिए इसे गूंथना थोड़ा मुश्किल होता है. ऐसे में पानी को उबालकर उसमें रागी का आटा डालें और इसमें थोड़ा सा नमक और घी डालकर अच्छे से मिक्स करें. इस तरह रागी का आटा तैयार हो जाता है. इसे हाथ से अच्छे से गूंथे और फिर हाथों से बेलकर इसे सेंकें.
रागी के और क्या फायदे हैं
- रागी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. इसमें ट्रिप्टोफैन नाम का एक अमीनो एसिड होता है जो भूख को शांत करता है. ऐसे में रागी के आटे से बनी रोटियां खाने पर वेट लॉस में मदद मिल सकती है.
- ब्लड शुगर को स्थिर रखने में रागी का फायदा मिलता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और फाइबर ब्लड शुगर लेवल्स को स्पाइक होने से रोकता है.
- अनीमिया यानी खून की कमी को दूर करने के लिए भी रागी खाई जा सकती है. रागी में आयरन भी होता है जो हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है.
- कॉलेस्ट्रोल कम करने और दिल की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए रागी की रोटी खाई जा सकती है.
- रागी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है. लेकिन, इसमें ऑक्सलेट्स भी होते हैं इसीलिए बहुत ज्यादा सेवन से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें – डेंगू बुखार कितने दिनों तक रहता है? मेदांता की डॉक्टर ने बताए Dengue के लक्षण और उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
55 mins agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
3 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
3 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
7 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
22 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines