Steel Or Plastic Lunch Box: ऑफिस, स्कूल या ट्रैवल के दौरान घर का बना खाना ले जाने के लिए लंच बॉक्स का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि स्टेनलेस स्टील का लंच बॉक्स बेहतर है या प्लास्टिक का? दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से सही ऑप्शन चुनना जरूरी है. आपके लिए क्या बेहतर है, यह आपको शरीर में आने वाले बदलावों के हिसाब से चुनना होगा. आइए जानते हैं कि स्टील और प्लास्टिक के लंच बॉक्स में क्या अंतर है और किसे चुनना बेहतर हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? क्या Vitamin B12 है वजह, जानिए यहां
स्टील या प्लास्टिक, किस लंच बॉक्स में रखें खाना?
कई एक्सपर्ट का मानना है कि प्लास्टिक के लंच बॉक्स हेल्थ के लिए नुकसानदायक है. एक वक्त के बाद यह हेल्थ को नुकसान पहुंचाने लगता है. अगर आप इसमें खाना गर्म करते हैं तो प्लास्टिक का पॉइजन खाने में आता है. इसलिए एक्सपर्ट स्टील के लंच बॉक्स इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. आप भी स्टील के लंच बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.
स्टेनलेस स्टील लंच बॉक्स के फायदे
- स्टेनलेस स्टील के लंच बॉक्स लंबे समय तक चलते हैं. ये आसानी से टूटते या क्रैक नहीं होते, इसलिए रोज इस्तेमाल के लिए अच्छे ऑप्शन माने जाते हैं.
- गर्म खाना रखने पर स्टेनलेस स्टील आमतौर पर स्थिर रहता है. यह नॉर्मल में गर्म खाने के संबधित में आने पर प्लास्टिक की तरह नरम नहीं पड़ता.
- स्टील के लंच बॉक्स को अच्छी तरह धोना आसान होता है और इनमें दाग या बदबू कम टिकती है. इसलिए स्टील के बॉक्स का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है.
प्लास्टिक लंच बॉक्स के फायदे
- प्लास्टिक के लंच बॉक्स वजन में हल्के होते हैं, इसलिए बच्चों के स्कूल बैग या ट्रैवल के दौरान इन्हें ले जाना आसान होता है.
- प्लास्टिक के लंच बॉक्स अलग-अलग रंग, आकार और कंपार्टमेंट के साथ आसानी से मिल जाते हैं.
- ज्यादातर प्लास्टिक लंच बॉक्स स्टील की तुलना में कम कीमत पर आसानी से मिल जाते हैं. इसलिए ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं.
प्लास्टिक लंच बॉक्स इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
अगर आप प्लास्टिक का बॉक्स इस्तेमाल कर रहे हैं तो अच्छी क्वालिटी का खरीदें. फूड-ग्रेड और बीपीए ग्रेड प्लास्टिक कंटेनर का ही इस्तेमाल करें. साथ ही, ऐसे बॉक्स का इस्तेमाल करने से बचें, जिसमें ओवन में खाना आसानी से गर्म किया जा सके.
स्टील लंच बॉक्स इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
स्टील लंच बॉक्स का इस्तेमाल करते समय साफ-सफाई, सही तापमान और लीक-प्रूफिंग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. यह प्लास्टिक के मुकाबले हेल्दी होते हैं और ज्यादा दिन तक चलते भी हैं. आप इनका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- नींद में मुंह से सांस लेना किस बीमारी का संकेत है? एक्सपर्ट से जानिए गंभीर कारण
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
6 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
6 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
10 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
11 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
15 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines