Steel Or Plastic: स्टील या प्लास्टिक, किस लंच बॉक्स में रखें खाना? जानिए हेल्थ के लिए कौन सा है बेहतर 

Plastic Or Steel Lunch: स्टेनलेस स्टील और प्लास्टिक के लंच बॉक्स का इस्तेमाल सभी लोग सकते हैं, लेकिन हेल्थ के हिसाब से क्या सही है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि खाना किस लंच बॉक्स में पैक करना चाहिए.

Steel Or Plastic Lunch Box

स्टील या प्लास्टिक, किस लंच बॉक्स में रखें खाना? Image Credit- News24

Steel Or Plastic Lunch Box: ऑफिस, स्कूल या ट्रैवल के दौरान घर का बना खाना ले जाने के लिए लंच बॉक्स का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि स्टेनलेस स्टील का लंच बॉक्स बेहतर है या प्लास्टिक का? दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से सही ऑप्शन चुनना जरूरी है. आपके लिए क्या बेहतर है, यह आपको शरीर में आने वाले बदलावों के हिसाब से चुनना होगा. आइए जानते हैं कि स्टील और प्लास्टिक के लंच बॉक्स में क्या अंतर है और किसे चुनना बेहतर हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टील या प्लास्टिक, किस लंच बॉक्स में रखें खाना? 

कई एक्सपर्ट का मानना है कि प्लास्टिक के लंच बॉक्स हेल्थ के लिए नुकसानदायक है. एक वक्त के बाद यह हेल्थ को नुकसान पहुंचाने लगता है. अगर आप इसमें खाना गर्म करते हैं तो प्लास्टिक का पॉइजन खाने में आता है. इसलिए एक्सपर्ट स्टील के लंच बॉक्स इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. आप भी स्टील के लंच बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

स्टेनलेस स्टील लंच बॉक्स के फायदे 

  • स्टेनलेस स्टील के लंच बॉक्स लंबे समय तक चलते हैं. ये आसानी से टूटते या क्रैक नहीं होते, इसलिए रोज इस्तेमाल के लिए अच्छे ऑप्शन माने जाते हैं. 
  • गर्म खाना रखने पर स्टेनलेस स्टील आमतौर पर स्थिर रहता है. यह नॉर्मल में गर्म खाने के संबधित में आने पर प्लास्टिक की तरह नरम नहीं पड़ता.
  • स्टील के लंच बॉक्स को अच्छी तरह धोना आसान होता है और इनमें दाग या बदबू कम टिकती है. इसलिए स्टील के बॉक्स का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है. 

प्लास्टिक लंच बॉक्स के फायदे

  • प्लास्टिक के लंच बॉक्स वजन में हल्के होते हैं, इसलिए बच्चों के स्कूल बैग या ट्रैवल के दौरान इन्हें ले जाना आसान होता है.
  • प्लास्टिक के लंच बॉक्स अलग-अलग रंग, आकार और कंपार्टमेंट के साथ आसानी से मिल जाते हैं. 
  • ज्यादातर प्लास्टिक लंच बॉक्स स्टील की तुलना में कम कीमत पर आसानी से मिल जाते हैं. इसलिए ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. 

प्लास्टिक लंच बॉक्स इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान? 

अगर आप प्लास्टिक का बॉक्स इस्तेमाल कर रहे हैं तो अच्छी क्वालिटी का खरीदें. फूड-ग्रेड और बीपीए ग्रेड प्लास्टिक कंटेनर का ही इस्तेमाल करें. साथ ही, ऐसे बॉक्स का इस्तेमाल करने से बचें, जिसमें ओवन में खाना आसानी से गर्म किया जा सके.

विज्ञापन

स्टील लंच बॉक्स इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान? 

स्टील लंच बॉक्स का इस्तेमाल करते समय साफ-सफाई, सही तापमान और लीक-प्रूफिंग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. यह प्लास्टिक के मुकाबले हेल्दी होते हैं और ज्यादा दिन तक चलते भी हैं. आप इनका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ