फैटी लिवर में सुबह क्या पीना चाहिए? लिवर स्पेशलिस्ट ने बताया Fatty Liver Disease में बेस्ट हैं ये ड्रिंक्स

Fatty Liver Disease: अगर आप भी फैटी लिवर से परेशान हैं तो डॉक्टर के बताए ये ड्रिंक्स पीना शुरू कर दीजिए. डॉक्टर का कहना है कि ये ड्रिंक्स लिवर फैट को कम करती हैं और लिवर डिटॉक्स करने में मददगार होती है.

Fatty Liver Disease

Homemade Liver Cleanse Drink: फैटी लिवर की गंदीग बाहर निकाल देंगी ये ड्रिंक्स. Image Credit - Freepik

Fatty Liver Diet: लिवर में जमा गंदगी को दूर ना किया जाए तो लिवर फैट डिजीज बढ़ने लगता है. लिवर फैट ऐसी दिक्कत है जिसमें लिवर धीर-धीरे डैमेज (Liver Damage) होने लगता है और ये साइलेंट पॉइजन की तरह होता है जिसके लक्षण वक्त रहते पहचान में आने मुश्किल होते हैं. ऐसे में अगर आप फैटी लिवर डिजीज से परेशान हैं तो इसे ठीक करने के लिए लिवर स्पेशलिस्ट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी की बताई इन 3 ड्रिंक्स को पीना शुरू कर सकती हैं. डॉक्टर का कहना है कि इन ड्रिंक्स को पीने की सलाह वे अपने पेशेंट्स को भी देते हैं. फैटी लिवर डिजीज (Fatty Liver Disease) में आप भी घर की इन 3 ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

विज्ञापन

फैटी लिवर डिजीज में फायदेमंद ड्रिंक्स | Homemade Liver Cleanse Drink In Fatty Liver

चुकुंदर का जूस – फैटी लिवर में चुकुंदर के रस (Beetroot Juice) को डॉक्टर सबसे अच्छा बताते हैं. इसमें बीटालिंस की भरपूर मात्रा होती है जोकि पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट हैं. ये लिवर सेल्स को प्रोटेक्ट करते हैं और लिवर में फैट जमने से रोकते हैं. इसे जरूरत से ज्यादा ना पिएं बल्कि मोडरेशन में पिएं ताकि इसकी नेचुरल शुगर इसके फायदों पर हावी ना हो जाए.

विज्ञापन

ग्रीन टी – डॉ. सौरभ सेठी की सलाह है कि अगर आप फैटी लिवर से परेशान हैं तो आपको ग्रीन टी जरूर पीनी चाहिए. ग्रीन टी में केटेचिन जैसे EGCG होते हैं जिन्हें रिसर्च में लिवर एंजाइम को बेहतर करने वाला बताया गया है. इनसे लिवर में जमा फैट भी कम होता है.

ब्लैक कॉफी – फैटी लिवर में कॉफी फायदेमंद साबित होती है. कॉफी फैटी लिवर और फाइबरोसिस के रिस्क को कम करती है. डॉक्टर की सलाह है कि ऑर्गेनिक कॉफी चुनें और इसे बिना चीनी के पिएं. इसमें आप मिठास के लिए शहद, मंक फ्रूट या स्टीविया डाल सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे पता लगेगा फैटी लिवर ठीक हो रहा है

आप शरीर में नजर आने वाले लक्षणों को कम होते देख पहचान सकते हैं कि फैटी लिवर डिजीज ठीक होने लगा है –

विज्ञापन
  • आपकी एनर्जी बढ़ने लगेगी क्योंकि लिवर से टॉक्सिंस कम होने लगेंगे.
  • नॉन फैटी लिवर में बहुत से लोगों का वजन बढ़ने लगता है. जब लिवर बेहतर होने लगेगा तो वजन भी कम होना शुरू हो जाएगा.
  • पेट कम फूलेगा और पाचन ठीक रहने लगेगा.
  • लिवर के टॉक्सिंस (Liver Toxins) त्वचा पर भी नजर आते हैं. ऐसे में जब लिवर की हालत सुधरेगी तो स्किन भी पहले से ज्यादा साफ और चमकदार नजर आएगी.
  • पेट के आस-पास होने वाला दर्द कम होने लगेगा और असहजता कम होगी.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ