---विज्ञापन---

गर्मी में कौन सा फल नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर ने कहा शरीर में हीट और ब्लोटिंग को बढ़ाते हैं ये 5 फ्रूट्स

Fruits To Avoid In Summer: ऐसे कुछ फल हैं जिनकी तासीर गर्म होती है और ये फल गर्मियों में ब्लड शुगर बढ़ाने का काम करते हैं. ऐसे में इन फलों को खाने से परहेज करना जरूरी होता है. यहां जानिए डॉक्टर किन फलों को खाने से परहेज की सलाह देती हैं.

---विज्ञापन---

Summer Diet: गर्मियों के मौसम में कुछ फलों को खाने से मना किया जाता है क्योंकि ये फल शरीर को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसी बारे में बताते हुए जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है. डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि गर्मियों में शरीर पहले से ही गर्म रहता है और शरीर में पानी की कमी रहती है, शरीर शुगर स्पाइस से लड़ रहा होता है और ऐसे में गलत फल को गलत समय और गलत मात्रा में खा लिया जाए तो इससे तबीयत बिगड़ सकती है. यहां ऐसे ही फलों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें गर्मियों में खाने पर शरीर की दिक्कतें बढ़ सकती हैं, कमजोरी और थकान रहती है और साथ ही पेट खराब होने से दोचार होना पड़ता है. इसीलिए इन फलों को गर्मियों में कम खाना चाहिए या नहीं खाना चाहिए.

यह भी पढ़ें – किस दाल में सबसे ज्यादा Protein होता है? डाइट में कर लिया शामिल तो पूरी हो जाएगी प्रोटीन की कमी

---विज्ञापन---

गर्मियों में कौन से फल नहीं खाने चाहिए

चीकू – इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है और यह पेट के लिए बहुत भारी होता है.

अनानास – इसका एसिडिक नेचर पेट में एसिडिटी और ब्लोटिंग को बढ़ा सकता है. साथ ही, इसके कारण स्किन प्रोब्लम्स भी हो सकती हैं.

---विज्ञापन---

कटहल – यह हैवी होता है और गर्मियों पर खाया जाए तो इससे एसिडिटी या ब्लोटिंग हो सकती है.

आम – डॉक्टर का कहना है कि गर्मियों में आम खाया जा सकता है, लेकिन अगर आम ज्यादा खा लिया जाए तो इससे शुगर बढ़ सकता है, शरीर में गर्माहट बढ़ सकती है और स्किन की दिक्कतें हो सकती हैं. इसीलिए इसे सीमित मात्रा में खाना जरूरी है.

---विज्ञापन---

अंगूर – अंगूर में शुगर बहुत होती है और इसमें केमिकल्स भी ज्यादा होते हैं. इनसे गट में फर्मेंटेशन और ब्लोटिंग भी बढ़ती है. इसीलिए अंगूर भी कम खाने चाहिए.

गर्मियों के लिए कौम से फल बेस्ट होते हैं

---विज्ञापन---
  • गर्मियों में खाने के लिए तरबूज बेस्ट फल माना जाता है क्योंकि इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है और यह फल शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और स्किन को सन डैमेज से बचाने में मददगार होता है.
  • खरबूजा भी गर्मियों के मौसम में खाया जा सकता है. इसमें पौटेशियम और विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है जिससे शरीर को हाइड्रेशन तो मिलता ही है साथ ही ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं.
  • पपीता भी एक फायदेमंद फल है जिसमें मौजूद एंजाइम्स पाचन को अच्छा रखते हैं और गट हेल्थ को फायदा देते हैं.
  • संतरा भी गर्मियों में खाया जा सकता है. इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर के लिए फायदेमंद है. इससे इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी बना रहता है और शरीर को हाइड्रेटिंग गुण मिलते हैं सो अलग.

यह भी पढ़ें – गंदी आंत कैसे साफ करें? यहां जानिए नेचुरली कैसे क्लीन होती हैं आंतें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 16, 2026 06:59 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती है. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola