गंदी आंत कैसे साफ करें? यहां जानिए नेचुरली कैसे क्लीन होती हैं आंतें

Aant Kaise Saaf Kare: आंतें गंदी हों तो पाचन खराब होता है और पूरे शरीर की सेहत पर असर पड़ता है. ऐसे में यहां जानिए आंतों को जल्दी से कैसे साफ करें. यहां बताए तरीके आपके बेहद काम आएंगे.

Aanto ki Safai
1 / 7
Aanto ki Safai

How To Clean Intestines: पाचन को बेहतर रखने के लिए आंतों की सफाई करना जरूरी होता है. छोटी और बड़ी आंत पाचन तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और अगर आंतें साफ रहें तो पूरा पाचन तंत्र अच्छा रहता है. लेकिन, अगर आंतें गंदी रहें तो इससे पाचन संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं, आंतों में कीड़े पनप सकते हैं, आंतों और पाचन से जुड़े इंफेक्शंस हो सकते हैं और आंतों में सूजन आ सकती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह आंतों की नेचुरली सफाई (Aant Ki Safai) की जा सकती है. यहां बताई खान-पान की चीजें आंतों की सफाई में कमाल का असर दिखाती हैं.

विज्ञापन

पिएं ढेर सारा पानी

पिएं ढेर सारा पानी 2 / 7

दिनभर में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पिएं. भरपूर मात्रा में पानी पीने पर शरीर से गंदे टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और आंतों को साफ होने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

नमक वाले पानी से होगी सफाई

नमक वाले पानी से होगी सफाई 3 / 7

नमक वाले पानी से आंतों की अच्छी सफाई हो सकती है. इसके लिए सुबह खाना खाने से पहले एक गिलास हल्के गर्म पानी में 2 चम्मच नमक मिला लें. इस पानी को पीने के कुछ मिनटों बाद ही बाथरूम जाएं. पेट की अच्छी सफाई हो जाती है.

खाएं फाइबर से भरपूर फूड्स

खाएं फाइबर से भरपूर फूड्स 4 / 7

हाई फाइबर फूड्स मल में भार लाते हैं जिससे मलत्याग करना आसान हो जाता है. ये फूड्स पाचन को अच्छा रखते हैं और आंतों की अच्छी सफाई करने में मददगार होते हैं.

विज्ञापन

छाछ और दही से मिलेगा फायदा

छाछ और दही से मिलेगा फायदा5 / 7

आंतों की सफाई में प्रोबायोटिक्स का अच्छा असर दिखता है. ऐसे में आप दही और छाछ को अपने खानपान का हिस्सा बना सकते हैं.

हर्बल टी भी आएगी काम

हर्बल टी भी आएगी काम 6 / 7

आंतों की अच्छी सफाई हो और पेट की सेहत अच्छी रहे इसके लिए हर्बल टी पी जा सकती है. अदरक, लहसुन और काइन पेपर से बनी हर्बल टी खासतौर से अच्छा असर दिखाती हैं.

विज्ञापन

रख सकते हैं जूस फास्ट

रख सकते हैं जूस फास्ट 7 / 7

जूस फास्ट यानी उपवास रखना और सिर्फ जूस पीना आंतों को साफ करने में असरदार होता है. जूस के अलावा, स्मूदी पी जा सकती है जिससे शरीर को अच्छी मात्रा में फाइबर मिल जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन