Avoid These Foods: रात का खाना हमारे पाचन और नींद दोनों पर असर डालता है. आयुर्वेद के अनुसार भी माना जाता है कि रात में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना बेहतर माना जाता है. इसको लेकर योग गुरु और आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण भी समय-समय पर खानपान से जुड़ी ऐसी आदतों पर जोर देते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करती हैं. आपको भी उन चीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए, क्योंकि कई बार रात के समय हम कुछ चीजें ऐसी खा लेते हैं तो देर से पचती हैं या पेट खराब कर देती हैं. बहुत सारे लोग रात को दही खा रहे हैं जो यकीनन खराब माना जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- नासूर कैसे बनना शुरू होता है? जानिए बिना ऑपरेशन ठीक करने का तरीका
रात को क्या नहीं खाना चाहिए? | Raat Ko Kya Na Khaye
- फाइड चीजें- रात में समोसा, कचौड़ी, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज और तली हुई चीजें खाने से पाचन धीमा हो सकता है. इससे गैस, अपच और पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है.
- दही– रात को अक्सर लोग हल्का खाने के चक्कर में दही खाते हैं. मगर एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे हेल्थ को नुकसान हो सकता है.
- अचार न खाएं- रात के वक्त बिल्कुल भी अचार नहीं खाना चाहिए. इससे पेट पर काफी असर पड़ सकता है. साथ ही, देर तक पेट में रहने की वजह से नुकसान हो सकता है.
- मीठी चीजें- रात में ज्यादा मिठाई, केक, पेस्ट्री या शुगर वाले पेय पदार्थ खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और ज्यादा कैलोरी भी शरीर में जमा हो सकती है.
देर रात खाना क्यों न खाएं?
रात को बहुत देर से या एक साथ ज्यादा मात्रा में खाना खाने से पचाने में परेशानी हो सकती है, इसलिए कोशिश करें कि सोने से कम से कम 3 घंटे पहले रात का खाना खा लें.
रात के खाने में क्या शामिल करें?
आप रात के वक्त आसानी से पचने वाली चीजें शामिल करें जैसे- दाल, सूप, खिचड़ी या रोटी खाएं. बाकी खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाएं और भरपूर मात्रा में पानी पिएं.
इसे भी पढ़ें- आई सर्जरी, रिब कार्टिलाज इंजरी, मायस्थेनिया ग्रेविस… Amitabh Bachhan को अबतक कौन सी बीमारियां हुई हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 hr agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
3 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
3 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
5 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
7 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
7 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
9 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
10 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
11 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines