आई सर्जरी, रिब कार्टिलाज इंजरी, मायस्थेनिया ग्रेविस… Amitabh Bachhan को अबतक कौन सी बीमारियां हुई हैं

Amitabh Bachchan Health: अमिताभ बच्चन को हालिया कुछ सालों में कौन सी बीमारियां हुई हैं, किस डिसऑर्डर से दोचार होना पड़ा है और कब सर्जरी हुई, जानिए यहां.

Amitabh Bachchan Health Report

कूली के बाद कई बीमारियों से लड़े हैं बिग बी.

Amitabh Bachchan Diseases: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन असल जिंदगी में भी सच्चे फाइटर रहे हैं. फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान लगी चोट और 75% लिवर डैमेज (Liver Damage) होने के अलावा बिग बी कई बीमारियों से जूझते रहे हैं. इन बीमारियों का बिग बी ने डटकर सामना किया है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही साल दर साल चुनौतियां भी बढ़ी हैं. बिग बी को पिछले कुछ दशकों में कौन सी बीमारियां हुई हैं जानिए यहां. यह रही अमिताभ बच्चन की हेल्थ रिपोर्ट.

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को अबतक कौन सी बीमारियां हुई हैं

अमिताभ बच्चन की हाल ही में एक सर्जरी हुई है जिसके बाद उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए लोगों को बताया कि यह उनके लिए सबसे मुश्किल भरा समय रहा. हालांकि, बिग बी ने अपनी सटीक बीमारी नहीं बताई लेकिन लिखा कि यह उनके लिए फिजिकली, साइकोलॉजिकली और प्रैक्टिकली चुनौतिपूर्ण था.

आई सर्जरी

विज्ञापन

साल 2025 अमिताभ बच्चन की आई सर्जरी हुई थी. बिग बी ने अपने प्रोसीजर को प्राइवेट रखा था लेकिन कुछ समय के लिए काम शुरू करने से पहले उन्होंने पूरा आराम किया था.

लेग इंजरी

विज्ञापन

2024 में कल्की 2898 AD के प्रोमोशंस के दौरान बिग बी के पैरों पर चोट लगी थी जिसके कारण उन्हें चलने में दिक्कत होने लगी थी.

रिब कार्टिलाज इंजरी

विज्ञापन

प्रोजेक्ट के (कल्की 2898 AD) की शूटिंग के दौरान साल 2023 में अमिताभ बच्चे को एक्शन सीक्वेस करते हुए पसलियों के पास चोट लगी थी. इसके बाद कई हफ्तों तक बिग बी को शूटिंग रोकनी पड़ी थी.

कोविड-19 इंफेक्शन

विज्ञापन

जुलाई 2020 में अमिताभ बच्चन कोविड-19 पॉजिटिव हुए थे. लगभग 3 हफ्ते अस्पताल में रहने के बाद उन्होंने रिकवर किया और अस्पताल से डिस्चार्ज हुए. इसके बाद 2022 में एक बार फिर अमिताभ को कोविड-19 संक्रमण हुआ था जिसके बाद वे घर पर ही रहे.

एक्यूट एब्डोमिनल पेन

विज्ञापन

फरवरी 2015 में बिग बी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे. बिग बी को पेट में दर्द दर्द होने के चलते भर्ती किया गया था और इस दौरान उन्हें एक छोटे प्रोसीजर से होकर गुजरना पड़ा था.

एब्डॉमिनल सर्जरी

विज्ञापन

साल 2012 में बीग बी की 2 लाइफ सेविंग सर्जरी हुई थी. ये सर्जरी साल 1982 में कूली के दौरान लगी चोट के कारण आई कोम्पिलकेशंस से जुड़ी हुई थीं.

इंटेस्टिनल डिसोर्डर के लिए सर्जरी

विज्ञापन

नवंबर, 2015 में अमिताभ बच्चन की बड़ी आंत में हुए इंफेक्शन के कारण इमरजैंसी सर्जरी की गई थी. अमिताभ पेट का दर्द लेकर हॉस्पिटल पहुंचे थे जहां जांच करने पर एक्यूट डाइवर्टिक्युलाइटिस का पता चला था.

मायस्थेनिया ग्रेविस

विज्ञापन

मायस्थेनिया ग्रेविस एक ओटोइम्यून न्यूरोमस्कुलर डिसऑर्डर है जिसमें मसल्स कमजोर होने लगती हैं. कुली के सेट पर हुए हादसे के बाद अमिताभ को फिजिकल और इमोशनल स्ट्रेस से गुजरना पड़ा था जिससे यह डिसऑर्डर पनपा. इस डिसऑर्डर से रिकवर करने में बिग बी को सालों लगे थे.

कुली का जानलेवा हादसा

विज्ञापन

अमिताभ बच्चे को साल 1982 में कुली की शूटिंग के दौरान पेट में चोट लगी थी. इस चोट के कारण अमिताभ को इंटर्नल ब्लीडिंग (Internal Bleeding) होने लगी थी और कई सर्जरी से गुजरना पड़ा था और कई ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुए थे. हफ्तों तक अमिताभ क्रिटिकल कंडीशन में रहे थे.

हेपेटाइटिस और 75% डैमेज्ड लिवर

विज्ञापन

कूली के बाद हुए संक्रमित ब्लड ट्रांसफ्यूजंस के कारण अमिताभ बच्चन को हेपेटाइटिस बी बीमारी हो गई थी. सालों तक इस इंफेक्शन को डिटेक्ट नहीं किया जा सका था जिससे लिवर का 75% हिस्सा डैमेज हो गया था.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ