नासूर कैसे बनना शुरू होता है? जानिए बिना ऑपरेशन ठीक करने का तरीका

Ulcer Symptoms:  नासूर की शुरुआत धीरे-धीरे होती है और एक वक्त के बाद यह जख्म बन जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप वक्त पर इसकी पहचान करें और डॉक्टर की सलाह पर इलाज कराएं. शुरुआती संकेतों की पहचान आप इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से कर सकते हैं.

Guda nasur kya hota hai

नासूर कैसे बनना शुरू होता है? Image Credit- News24

Nasoor Kya Hota Hai: नासूर एक ऐसी समस्या है जो शुरुआत में मामूली लग सकती है, लेकिन समय पर इलाज न मिलने पर काफी तकलीफदेह हो सकती है. यह अक्सर गुदा के आसपास बनने वाला टनल के पास मौजूद होता है, जो स्किन और अंदरूनी हिस्से को जोड़ने का काम करता है. कई लोग इसके शुरुआती लक्षणों को नॉर्मल फोड़ा या इंफेक्शन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समस्या बढ़ सकती है. इसलिए आप इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और आपकी बॉडी में बनने वाली एक छोटी चोट का ध्यान रखें.

विज्ञापन
विज्ञापन

नासूर के शुरुआती लक्षण 

  • गुदा के आसपास दर्द और सूजन होना 
  • बैठने या चलने में तकलीफ होना 
  • फोड़ा बनना
  • घाव से मवाद आना
  • बार-बार इंफेक्शन होना बुखार आना

नासूर कैसे बनना शुरू होता है?

नासूर की शुरुआत गुदा के पास से होती है. इंफेक्शन बढ़ने पर वहां फोड़ा बन सकता है. अगर यह फोड़ा ठीक से ठीक नहीं होता या बार-बार बनता है तो धीरे-धीरे एक नॉर्मल नली या फिस्टुला बन जाती है, जिसे नासूर कहा जाता है.

नासूर होने के कारण

बार-बार होने वाला संक्रमण
क्रोहन डिजीज होना
टीबी जैसी बीमारी होना
गुदा में चोट लगना 

विज्ञापन

क्या नासूर बिना ऑपरेशन ठीक हो सकता है?

यह इस बात पर निर्भर करता है कि नासूर कितना गंभीर है और क्या उसे दवा से ठीक किया जा सकता है या नहीं. इसलिए आपको फोड़े और उसके वक्त पर ध्यान देना चाहिए. कई मामलों में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है.  

नासूर होने पर क्या करें?

  • गुदा के आसपास की सफाई का ध्यान रखें. 
  • फाइबर वाला खाना खाएं और भरपूर पानी पिएं, ताकि कब्ज न हो. 
  • दवा के साथ-साथ अपनी हेल्थ का ध्यान रखें. 

इसे भी पढ़ें- बार-बार हो रही गैस और एसिडिटी को न करें नजरअंदाज! कहीं आंतों का अल्सर या कैंसर का संकेत तो नहीं?

विज्ञापन

तकलीफ होने लगे तो फाइबर से भरपूर खानपान लें, पानी पिएं और जरूरी एहतियात बरतें. लेकिन, दिक्कत अगर बढ़ने लगे तो डॉक्टर से जांच करवाने में देरी ना करें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ