रात को कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए? आचार्य बालकृष्ण ने बताया किन फूड्स से पेट को होता है नुकसान

Raat Mein Kya Na Khaye: अगर आप रात को बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं तो आपको सोचने की जरूरत है, क्योंकि कुछ चीजें पेट को काफी नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं. इसलिए इन चीजों से परहेज करना चाहिए.   

Raat Mein Kya Na Khaye

रात को क्या नहीं खाना चाहिए?

Avoid These Foods: रात का खाना हमारे पाचन और नींद दोनों पर असर डालता है. आयुर्वेद के अनुसार भी माना जाता है कि रात में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना बेहतर माना जाता है. इसको लेकर योग गुरु और आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण भी समय-समय पर खानपान से जुड़ी ऐसी आदतों पर जोर देते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करती हैं. आपको भी उन चीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए, क्योंकि कई बार रात के समय हम कुछ चीजें ऐसी खा लेते हैं तो देर से पचती हैं या पेट खराब कर देती हैं. बहुत सारे लोग रात को दही खा रहे हैं जो यकीनन खराब माना जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को क्या नहीं खाना चाहिए? | Raat Ko Kya Na Khaye 

  • फाइड चीजें- रात में समोसा, कचौड़ी, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज और तली हुई चीजें खाने से पाचन धीमा हो सकता है. इससे गैस, अपच और पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है. 
  • दही– रात को अक्सर लोग हल्का खाने के चक्कर में दही खाते हैं. मगर एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे हेल्थ को नुकसान हो सकता है.
  • अचार न खाएं- रात के वक्त बिल्कुल भी अचार नहीं खाना चाहिए. इससे पेट पर काफी असर पड़ सकता है. साथ ही, देर तक पेट में रहने की वजह से नुकसान हो सकता है. 
  • मीठी चीजें- रात में ज्यादा मिठाई, केक, पेस्ट्री या शुगर वाले पेय पदार्थ खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और ज्यादा कैलोरी भी शरीर में जमा हो सकती है. 

देर रात खाना क्यों न खाएं? 

रात को बहुत देर से या एक साथ ज्यादा मात्रा में खाना खाने से पचाने में परेशानी हो सकती है, इसलिए कोशिश करें कि सोने से कम से कम 3 घंटे पहले रात का खाना खा लें.  

रात के खाने में क्या शामिल करें?

आप रात के वक्त आसानी से पचने वाली चीजें शामिल करें जैसे- दाल, सूप, खिचड़ी या रोटी खाएं. बाकी खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाएं और भरपूर मात्रा में पानी पिएं. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ