Bad Foods For Stress: भागदौड़ भरी जिंदगी, किसी से मनमुटाव या पैसों की दिक्कतें अक्सर ही तनाव की वजह बन जाती हैं. तनाव (Stress) होने पर व्यक्ति कुछ खाने-पीने की सोचता है, लेकिन कुछ ऐसे फूड्स हैं जो तनाव कम करने के बजाय उसे बढ़ाने का काम करते हैं. इसी बारे में बताते हुए डाइटीशियन श्वेता पांचाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कौन से फूड्स स्ट्रेस और एंजाइटी को बढ़ाने का काम करते हैं. आप भी इन चीजों को स्ट्रेस के दौरान खाने से परहेज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – शरीर में कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर दिखते हैं ये 5 संकेत, नसों में प्लाक जमने का सबसे बड़ा लक्षण जानिए यहां
स्ट्रेस होने पर क्या नहीं खाना चाहिए
डाइटीशियन श्वेता पांचाल का कहना है कि अगर आपको स्ट्रेस हो रहा है तो इन फूड्स के सेवन से परहेज करें क्योंकि ये फूड्स आपके स्ट्रेस को बढ़ाने का काम करते हैं –
चाय या कॉफी
स्ट्रेस होने पर कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए. आपको ऐसा लगेगा कि एक एक्स्ट्रा कप चाय (Chai) या कॉफी पीने पर स्ट्रेस कम होगा लेकिन आपको और खराब लगने लगता है क्योंकि कैफीन आपके नर्वस सिस्टम को स्टिम्यूलेट करता है और कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को बढ़ाता है. इससे आपका स्ट्रेस कम होने के बजाय बढ़ता है.
शुगरी फूड्स
शुगर फूड्स भी स्ट्रेस को बढ़ाने का काम करते हैं. केक वगैरह देखकर लगता है कि खाने पर कंफर्ट फील होगा लेकिन होता यह है कि आपका शुगर लेवल बढ़ने लगता है और शुगर क्रैश होता है जिससे इरिटेटेड फील होने के साथ ही एंजाइटी होने लगती है. इससे मूड स्विंग्स भी बढ़ जाते हैं.
रोल्स
अक्सर ही लोग मीटिंग के बीच में समय निकालकर फ्रैंकी या रोल खा लेते हैं. लेकिन, ये गट बैक्टीरिया को डिसरप्ट करते हैं, इंफ्लेमेशन को बढ़ाते हैं और ये दोनों ही चीजें मूड और ज्यादा खराब करती हैं.
एल्कोहल
एल्कोहल को लेकर लोगों को यही लगता है कि थकान भरे दिन के बाद एल्कोहल का सेवन कर लिया तो अच्छा लगने लगेगा, लेकिन डाइटीशियन बताती हैं कि एल्कोहल सेरोटॉनिन यानी फील गुड हार्मोन के लेवल्स को कम करता है. इससे स्ट्रेस और एंजाइटी (Anxiety) और ज्यादा बढ़ जाते हैं.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- तनाव होने पर अक्सर ही लोग खुद को दूसरों से अलग कर लेते हैं. लेकिन, ऐसा करने पर तनाव कम नहीं होता बल्कि नकारात्मक विचार खुद पर हावी होने लगते हैं और स्ट्रेस को बढ़ाते हैं.
- स्ट्रेस होने पर बहुत ज्यादा खाने से बचें. ऐसा भी ना हो कि आप कुछ भी नहीं खा रहे हैं. खाना सामान्य रखने की कोशिश करें.
- सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा समय बिताने से परहेज करें. इससे नींद में खलल आती है और इसका असर तनाव बढ़ने में दिखता है.
- तनाव होने पर गहरी सांस लें और वॉक करें. इससे तनाव कम होने लगता है.
- अपने मन की बात को कागज पर लिखने से भी मन हल्का होता है और तनाव कम होने लगता है.
यह भी पढ़ें – डायबिटीज में चावल खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट ने बताया शुगर स्पाइक को रोकने के लिए क्या करें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines