Blood Donation Ke Baad Kya Khaye: रक्तदान करना अच्छी बात है, लेकिन शरीर की रिकवरी पर भी ध्यान देने की जरूरत है. कई बार खून देने के बाद परेशानी हो जाती है. चक्कर आने लगते हैं, कमजोरी महसूस होने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में आयरन की कमी को पूरा करने वाले फूड्स खाएं. आप अपने आहार में हरी सब्जियां, गुड़-चना, दालें, चुकंदर, अनार, सूखे मेवे और विटामिन C से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप जल्दी स्वस्थ महसूस कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- ब्रेस्टफीडिंग में आ रही हैं दिक्कतें? ऑब्सटेट्रिक्स की सही गाइडेंस से मिलेगा दर्द से निजा
रक्तदान के बाद क्यों जरूरी है आयरन?
खून देने के बाद बॉडी में आयरन की कमी हो जाती है. इसलिए इसकी कमी को पूरा करना जरूरी है, क्योंकि आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करता है. यह ऑक्सीजन को शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाता है.
रक्तदान के बाद खाएं ये आयरन से भरपूर फूड्स
हरी पत्तेदार सब्जियां- अपनी डाइट में पालक, मेथी, सरसों और बथुआ जैसी हरी सब्जियां आयरन का अच्छा स्रोत हैं. इन्हें अपने खाने में शामिल करने से शरीर में आयरन की कमी तेजी से पूरी हो सकती है.
गुड़ और चना- गुड़ और भुना चना एक पारंपरिक और पौष्टिक स्नैक है. इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो रक्तदान के बाद ऊर्जा देने में मदद करता है.
दालें और बीन्स- राजमा, लोबिया, मसूर और चना दाल आयरन और प्रोटीन दोनों से भरपूर होते हैं. ये शरीर को नई रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करते हैं.
सूखे मेवे- किशमिश, खजूर, अंजीर और सूखे खुबानी में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इन्हें स्नैक के रूप में खाने से शरीर को जल्दी ऊर्जा मिलती है.
अनार- अनार में आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. रक्तदान के बाद अनार का सेवन शरीर में खून की कमी को पूरा करने में सहायक हो सकता है.
रक्तदान के बाद क्या पिएं?
- खून दान करने के बाद आपको खून पानी पीना चाहिए.
- आप नारियल पानी और फ्रेश फलों का जूस भी पी सकते है.
- नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का सेवन करें.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- आप रक्तदान के तुरंत बाद भारी व्यायाम न करें.
- आपको कम से कम 24 घंटे तक आराम करना चाहिए.
- अगर चक्कर या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत बैठ जाएं और पानी पिएं.
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में मैगी खाना चाहिए या नहीं? गायनेकोलॉजिस्ट से जानिए सही जवाब
संबंधित खबरें
क्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
1 hr agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
3 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
5 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
20 hrs agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
22 hrs agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है हड्डी
1 day agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न महसूस हो तो क्या करें? जानिए कैसे मिलेगा आराम
1 day agoटाइप-1 डायबिटीज का परमानेंट इलाज है या नहीं? जानिए साइंस क्या कहता है
1 day agoखाना खाते ही होती है एसिडिटी और सीने में जलन? जानिए कैसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines