White Hair Remedies: अक्सर ही समय से पहले सफेद हो रहे बालों से बहुत से लोग परेशान रहते हैं. लेकिन, चिंता तब ज्यादा होती है जब 10 साल से कम उम्र के बच्चे भी सफेद बालों के शिकार होने लगते हैं. इक्के-दुक्के सफेद बाल भी बच्चे के सिर पर नजर आना पैरेंट्स के लिए परेशानी का सबब बन जाता है. लेकिन, इतनी कम उम्र में भला बाल सफेद (White Hair) क्यों होते हैं? इसी बारे में बता रहे हैं डॉ. पवन मांडविया. कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन एंड न्यूबॉर्न स्पेशलिस्ट डॉ. पवन मांडविया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि बच्चों के बाल इतनी कम उम्र में सफेद क्यों हो जाते हैं और किस तरह इन सफेद बालों की दिक्कत को दूर किया जा सकता है.
बच्चों के सफेद बालों के कारण | Causes Of White Hair In Children
- डॉक्टर ने बताया कि उनके पास ऐसे कई माता-पिता आने लगे हैं जिनके 8-9 साल के बच्चों के पहले इक्के-दुक्के बाल ही सफेद नजर आ रहे थे लेकिन अब पूरा सिर ही सफेद बालों से घिरने लगा है.
- बच्चे में विटामिन बी12 (Vitamin B12), आयरन, कॉपर, जिंक या प्रोटीन की कमी होती है तो ऐसे बच्चों के बाल सफेद हो सकते हैं.
- जेनेटिक्स के कारण भी बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं. अगर माता-पिता में से किसी के भी बाल बचपन में सफेद हुए थे तो बच्चे के भी बाल बचपन में सफेद हो सकते हैं.
- तनाव और नींद की कमी भी बच्चों के बाल सफेद होने की वजह बन सकती है. पढ़ाई के कारण स्ट्रेस या फिर बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम, परफोर्मेंस का बहुत ज्यादा सोशल प्रेशर और बहुत कम नींद यह भी बालों के सफेद होने में पूरा योगदान देते हैं.
- हार्मोनल इंबैलेंस और थायराइड इंबैलेंस के कारण भी बाल सफेद होते हैं.
- बच्चों के बाल अगर जरूरत से ज्यादा केमिकल वाले शैंपू से धोएं जाएं तो बालों की रंगत फीकी पड़ सकती है. कुछ शैंपू में ऐसे हार्मफुल केमिकल्स होते हैं जो बच्चे के बालों को नुकसान पहुंचाते हैं.
यह भी पढ़ें – जूं से छुटकारा पाने का जावेद हबीब ने बताया रामबाण नुस्खा, कहा नारियल तेल में मिलाकर लगा लें यह चीज
बच्चे के सफेद बाल कैसे होंगे काले
- बच्चे के सफेद बालों को फिर से काला (Black Hair) बनाने के लिए डॉक्टर से कंसल्ट करके विटामिन बी12, आयरन और थायराइड का टेस्ट करवाएं.
- बच्चे को आंवला खाने के लिए दें. आप चाहे तो बच्चे को रोजाना आंवला जूस (Amla Juice) दे सकते हैं या उसे कच्चा आंवला खाने के लिए दे सकते हैं. विटामिन सी से भरपूर आंवला बालों को काला बनाए रखता है.
- हफ्ते में 2 से 3 बार नारियल तेल और आंवला के तेल से बच्चे के सिर की मालिश कीजिए.
- बच्चे को रोजाना सुबह खाने के लिए भिगोई हुई किशमिश दें.
- बच्चे को रोज मेथी दाना और करी पत्ते का उबला हुआ पानी ठंडा करके पिलाएं. इससे बच्चे के सफेद बाल काले होने लगते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – World Ayurveda Day 2025: ये हैं आयुर्वेद के 4 सबसे आसान और असरदार उपाय, एकसाथ कई बीमारियां हो जाएंगी दूर
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
8 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
11 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
13 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
13 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
14 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
16 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines