हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

किस दाल में सबसे ज्यादा Protein होता है? डाइट में कर लिया शामिल तो पूरी हो जाएगी प्रोटीन की कमी

Protein Rich Dal: शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगे तो खानपान में प्रोटीन के स्त्रोत शामिल करने जरूरी हो जाते हैं. ऐसे में यहां जानिए कौन सी दाल खाने पर शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है.

विज्ञापन
कौन सी दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, जानिए यहां. Image Credits - Pexels

Best Protein Source: प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व में से एक है. अगर प्रोटीन की कमी हो जाए तो शरीर एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का शिकार हो जाता है. प्रोटीन मसल्स की ग्रोथ के लिए जरूरी होता है, यह टिशू रिपेयर में मददगार है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. वहीं, वजन कम करने के लिए भी शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है. ऐसे में लोग खानपान में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं किस दाल से शरीर को सबसे ज्यादा प्रोटीन मिलता है? यहां जानिए प्रोटीन से भरपूर कौन सी दालें (Protein Rich Dal) हैं जिन्हें खानपान में शामिल करने पर शरीर को प्रोटीन मिलता है.

यह भी पढ़ें – बवासीर में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए? जानिए कौन सी चीजें मल को मुलायम बनाती हैं

किस दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है | Protein Rich Dal

उड़द की दाल

विज्ञापन

100 ग्राम उड़द की दाल (Urad Dal) से शरीर को 25 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. प्रोटीन के साथ ही उड़द की दाल मैग्नीशियम और पौटेशियम का अच्छा स्रोत होती है. आप अगर दाल बनाकर ना खाना चाहे तो उड़द की दाल से डोसा, इडली और दही भल्ले बनाकर भी खा सकते हैं.

मसूर की दाल

विज्ञापन

प्रोटीन से भरपूर दालों में मसूर की दाल भी आती है. 100 ग्राम मसूर की दाल से शरीर को 24 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. मसूर की दाल मसल रिपेयर में मदद करती है और इसे खाने पर आयरन की कमी भी पूरी होती है. ब्लड सर्कुलेशन बेहर करने से लेकर स्किन की हेल्थ अच्छी रखने तक में मसूर की दाल के फायदे नजर आते हैं.

मूंग की दाल

विज्ञापन

100 ग्राम मूंग की दाल से शरीर को 24 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. मूंग की दाल (Moong Dal) प्रोटीन से भरपूर होती है और इसमें फैट की मात्रा कम होती है जिस चलते इस दाल को पचाना आसान होता है. ऐसे में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए मूंग की दाल को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है.

चना दाल

विज्ञापन

100 ग्राम चना दाल (Chana Dal) से शरीर को 24 से 25 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. चना दाल ना सिर्फ प्रोटीन की अच्छी स्त्रोत है बल्कि इससे शरीर को डाइटरी फाइबर भी मिलते हैं जो ब्लड शुगर को स्टेबलाइज करते हैं.

तूर दाल

विज्ञापन

100 ग्राम तूर की दाल में 22 ग्राम तक प्रोटीन होता है. तूर दाल (Toor dal) में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जिससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है. बैलेंस्ड डाइट के लिए खानपान में तूर दाल को शामिल किया जा सकता है.

कुल्थी की दाल

विज्ञापन

100 ग्राम कुल्थी दाल से शरीर को 22 से 25 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. कुल्थी दाल में प्रोटीन के साथ ही अमीनो एसिड्स की भी अच्छी मात्रा होती है. इस दाल को खाने पर शरीर को कैल्शियम और आयरन भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें – गंदी आंत कैसे साफ करें? यहां जानिए नेचुरली कैसे क्लीन होती हैं आंतें

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola