हर 8 मिनट में ये कैंसर ले रहा लोगों की जान! गलती से भी न करें इन लक्षणों को इग्नोर

Cancer Danger: कैंसर सबसे खतरनाक बीमारी है, जिसके कारण भारत और दुनिया में हर रोज किसी न किसी की मौत होती रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा कैंसर भी है, जिसके कारण हर 8 मिनट पर लोगों की मौत हो रही है? आइए जानते हैं इस साइलेंट किलर के बारे में.

Cancer

हर 8 मिनट में लोगों की जान ले रहा है ये कैंसर.

विज्ञापन

कैंसर एक गंभीर और खतरनाक बीमारी है, जिससे बचना बेहद जरूरी भी है. इस बीमारी के लास्ट स्टेज पर पहुंच जाने पर किसी का बचना काफी हद तक नामुमकिन हो जाता है. लेकिन इस स्टोरी में हम एक ऐसे साइलेंट किलर (Silent Killer) कैंसर (Cancer) के बारे में बात करेंगे, जिसके कारण हर 8 मिनट पर लोगों की जान जा रही है. साथ ही हम आपको इसके लक्षण और यह समस्या आपको न हो इससे बचाव के भी कुछ उपाय बताएंगे.

यह भी पढ़ें: Fatty Liver की पहली स्टेज का शुरुआती संकेत क्या है? आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया जीभ से पहचानें गंभीर बीमारी

विज्ञापन

किस कैंसर के कारण हर 8 मिनट पर लोगों की जान जा रही है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खतरनाक कैंसर का नाम सर्वाइकल कैंसर (Cervical cancer) है. इस कैंसर को लेकर माना जाता है कि ये सिर्फ उम्रदराज महिलाओं को ही होता है, लेकिन पिछले कई सालों से सामने आ रहे मामलों में देखा जा रहा है कि कम उम्र की महिलाएं भी इस गंभीर समस्या का शिकार हो रही हैं. रिपोर्ट्स बताते हैं कि डॉक्टरों का मानना है कि इस कैंसर के कारण हर आठ मिनट में एक महिला की मौत होती है. यह आंकड़ा बहुत चिंताजनक है.

किस वजह से तेजी से फैल रहा है ये कैंसर?

सर्वाइकल कैंसर की सबसे बड़ी वजह एचपीवी (HPV) वायरस है, खासकर इसके हाई-रिस्क स्ट्रेन्स जैसे टाइप 16 और 18. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह वायरस सेक्स के जरिए फैलता है और साथ ही ये लगभग 200 टाइप यानी प्रकार का होता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लगभग 95 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर के मामले लंबे समय तक एचपीवी इंफेक्शन के कारण होते हैं.

विज्ञापन

किन महिलाओं को हैं सबसे ज्यादा सर्वाइकल कैंसर से खतरा?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस कैंसर से उन महिलाओं को सबसे ज्यादा खतरा है, जो कम उम्र में सेक्सुअल एक्टिव हो जाती हैं, जिनकी प्यूबर्टी जल्दी आती है या जिनकी मेनोपॉज देर से होती है. इसी के साथ जिनके मल्टीपल सेक्सुअल पार्टनर्स हैं या जिनका हाई पेरेंटिटी, यानी कई बार बच्चा जन्म देने का इतिहास है, उनके लिए भी खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

खराब जीवनशैली भी एक बड़ा खतरा

इन सबके अलावा खराब जीवनशैली भी इस तरह के खतरे को जन्म दे सकती है. स्मोकिंग, शराब का सेवन, लंबे समय तक ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का इस्तेमाल या कोई इम्यून सिस्टम कमजोर करने वाली बीमारी जैसे एचआईवी (HIV) भी सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकती है.

विज्ञापन

दिखने लगे ये लक्षण, तो हो जाए सावधान

बात करें सर्वाइकल कैंसर की लक्षणों की तो इसमें एबनॉर्मल वजाइनल ब्लीडिंग यानी असामान्य योनि से खून आना इस बीमारी का एक अहम संकेत हो सकता है. यह ब्लीडिंग सेक्स के बाद, पीरियड्स के बीच या मेनोपॉज के बाद भी हो सकती है. इसके अलावा बदबूदार और पानी जैसा डिस्चार्ज होना भी एक लक्षण है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. बीमारी बढ़ने पर बिना वजह वजन कम होना, पीठ या कमर में दर्द, पेशाब करने में दिक्कत और कब्ज जैसी समस्याएं भी दिखाई दे सकती हैं.

विज्ञापन

कैसे करें इस कैंसर से बचाव?

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एक्टिव स्क्रीनिंग बहुत जरूरी है. पैप स्मीयर टेस्ट से शुरुआती बदलावों का समय रहते पता चल जाता है. अगर इस जांच में कोई गड़बड़ी दिखती है, तो आगे कोलपोस्कोपी (Colposcopy) या सर्वाइकल बायोप्सी (Cervical Biopsy) जैसी जांच की जाती है. इसके अलावा एचपीवी वैक्सीन संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर दोनों से बचाव में मदद करती है, इसलिए डॉक्टर युवा और मध्यम उम्र की महिलाओं को इसे लगवाने की सलाह देते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ