Fatty Liver की पहली स्टेज का शुरुआती संकेत क्या है? आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया जीभ से पहचानें गंभीर बीमारी

Fatty Liver Disease: अगर आपका लिवर फैटी हो रहा है या इसमें चर्बी जमा हो रही है तो आपको इलाज की जरूरत है. हालांकि, शुरुआती समय में यह परेशान नहीं करता, लेकिन कुछ संकेत जरूर देता है. 

Fatty Liver

Warning Signs Of Fatty Liver- फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण

विज्ञापन

Fatty Liver Ke Lakshan: लिवर हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है, जो खून को साफ करने का काम करता है और शरीर को हेल्दी रखता है. इसलिए इसको हेल्दी रखना जरूरी है, लेकिन लिवर में फैट जमने से लिवर के काम करने की क्षमता हल्की हो जाती है और इंसान को तरह-तरह की बीमारियां होने लगती हैं. फैटी लिवर की बीमारी सिर्फ शराब पीने से नहीं, बल्कि कार्बोहाइड्रेट और फैट से भरपूर चीजें खाने की वजह से बहुत कम उम्र के लोगों में भी यह बीमारी चुपचाप फैल रही है. इसलिए आयुर्वेद आचार्य मनीष जी का कहना है कि शुरुआत दौर में ही उसकी पहचान करना बहुत जरूरी है. इसके लिए आपको टेस्ट की जरूरत नहीं होगी. आप अपनी जीभ से भी इसका पता लगा सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- अर्चना पूरन सिंह को हुई यह रेयर बीमारी, दर्द जाने का नहीं ले रहा नाम, जानिए क्या है CRPS

विज्ञापन

फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण | Warning Signs Of Fatty Liver

फैटी लिवर कब होता है? 

एक बीमारी में लिवर की कोशिकाओं के आसपास जरूरत से ज्यादा फैट यानी चर्बी जमा हो जाती है. कई बार यह इतनी ज्यादा हो जाती है कि लिवर काम करना बंद कर देता है. हालांकि, इसकी कई स्टेज होती हैं, जिनकी वक्त पर पहचान करना जरूरी है. 

जीभ देती है पहली स्टेज का शुरुआती संकेत 

  • आचार्य मनीष जी ने बताया है कि जीभ का मोटा होना लिवर की परेशानी का संकेत हो सकता है. 
  • जीभ के किनारों पर नीली लाइन होना भी लिवर में परेशानी का संकेत है. इससे स्टोन की पहचान भी की जा सकती है. 
  • जीभ के किनारों पर कट लगने या होने से किडनी स्टोन या सिस्ट का संकेत हो सकता है. 

फैटी लिवर के संकेत 

  • पेशाब और मल के रंग में बदलाव 
  • पैरों या टखनों में सूजन
  • दाईं तरफ पेट या पसलियों के नीचे दर्द
  • भूख कम लगना या जल्दी पेट भरना 
  • लगातार थकान महसूस होना
  • जीभ में सूजन होना 

फैटी लिवर से बचने के लिए करें परहेज

  • प्रोसेस्ड स्नैक्स से परहेज 
  • मीठी चीजें या पैक्ड फ्रूट जूस से परहेज 
  • रिफाइंड तेल का ज्यादा इस्तेमाल
  • बाहर की चीजों से परहेज 
  • फास्ट फूड खाने से बचना 

फैटी लिवर के लिए टेस्ट जरूर करवाएं

आप अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन या एमआरआई जैसे टेस्ट के जरिए भी लिवर के फैटी होने का पता लगा सकते हैं. इसमें लिवर में फैट की मात्रा और साइज की जानकारी आसानी से मिल जाती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ