हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

डेंगू का मच्छर किस पानी में पैदा होता है? घर की इन जगहों को आप भी जरूर करें चेक

Dengue Mosquitoes: बारिश के मौसम में बीमारी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती हैं, लेकिन डेंगू से काफी हद तक बचा जा सकता है. बेहतर होगा कि आप घर में कहीं भी पानी जमा न होने दें और लगातार इन जगहों को चेक करते रहें. 

विज्ञापन
किस पानी में पैदा होता है डेंगू का मच्छर? Image Credit- AI

Dengue Ke Machar Kaise Aate Hain: बारिश का मौसम आते ही डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है. अक्सर लोग यह मानते हैं कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर केवल गंदे पानी में पनपता है, लेकिन यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है. डेंगू फैलाने वाला एडीज एजिप्टी मच्छर मुख्य रूप से साफ और रुके हुए पानी में अंडे देता है. यही वजह है कि घर और उसके आसपास मौजूद छोटी-छोटी जगहें भी डेंगू का कारण बन सकती हैं. इसलिए अपने घर को चेक करते रहें और अपने घर की सफाई रखें. 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द में कोल्ड ड्रिंक पीने से क्या होगा? जानें किन गलतियों को नहीं करना चाहिए

किस पानी में पैदा होता है डेंगू का मच्छर?

डेंगू का मच्छर साफ, ठहरे हुए पानी में तेजी से पनपता है. अगर किसी बर्तन, टंकी, गमले या दूसरी जगह पर 5 से 7 दिनों तक पानी जमा रहे तो वहां मच्छर अंडे दे सकता है. इसलिए सिर्फ गंदे पानी से ही नहीं, बल्कि साफ पानी के जमाव से भी सावधान रहना जरूरी है. 

विज्ञापन

घर की इन जगहों को जरूर करें चेक

  • कूलर- अगर कूलर का पानी कई दिनों तक नहीं बदला जाता, तो यह मच्छरों के पनपने की सबसे आम जगह बन सकता है. हफ्ते में कम से कम एक बार कूलर का पानी पूरी तरह बदलें और उसे साफ करें. 
  • गमलों की ट्रे- पौधों के नीचे रखी ट्रे में अक्सर पानी जमा रहता है. यह एडीज मच्छर के लिए आदर्श जगह हो सकती है. ट्रे का पानी नियमित रूप से खाली करें. 
  • पानी की टंकी- घर की पानी की टंकी हमेशा ढक्कन से अच्छी तरह बंद रखें. खुली टंकी में मच्छर आसानी से अंडे दे सकते हैं. 
  • बाल्टी, ड्रम और बर्तन- अगर आपके घर में इनमें पानी भरकर रखा है और लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं हो रहा, तो इन्हें ढककर रखें या समय-समय पर पानी बदलते रहें. 
  • पुराने टायर- बारिश का पानी टायरों में जमा हो जाता है, जो मच्छरों के पनपने का बड़ा कारण बन सकता है. इन्हें खुले में न रखें. 
  • छत और बालकनी- छत या बालकनी में रखी बोतलें, टूटे गमले, डिब्बे या अन्य सामान में पानी जमा हो सकता है. इन्हें खाली करते रहना चाहिए ताकि किसी भी तरह की परेशानी ना हो. 

डेंगू से बचाव के आसान टिप्स 

  • हफ्ते में कम से कम एक दिन ड्राई डे रखें और सभी पानी रखने वाले बर्तनों को खाली करके साफ करें. 
  • घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें. 
  • इसके अलावा, बुखार, तेज सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर में दर्द या स्किन पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत एक्सपर्ट से बात करें. 

क्या सिर्फ गंदे पानी से होता है डेंगू?

डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में भी आसानी से पनप सकता है. इसलिए घर के अंदर और बाहर पानी जमा न होने देना ही डेंगू से बचने का तरीका है.

इसे भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम का काढ़ा कैसे बनाया जाता है? यहां जानिए बरसात में कैसे करें Kadha तैयार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola