सर्दी-जुकाम का काढ़ा कैसे बनाया जाता है? यहां जानिए बरसात में कैसे करें Kadha तैयार

Kadha For Cold: बारिश में थोड़ा सा भी भीगने पर खांसी और जुकाम लग जाते हैं. इस खांसी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए घर में किन-किन चीजों से बन सकता है काढ़ा.

Kadha Kaise Banate Hain

Kadha Kaise Banate Hain: बरसात के मौसम में इस तरह बनाएं काढ़ा.

विज्ञापन

Kadha Recipe: भारतीय घरों में सर्दी-खांसी या जुकाम लगता है तो मां सबसे पहले काढ़ा बनाकर पिलाती हैं. काढ़ा एक ट्रेडिशनल या कहें आयुर्वेदिक ड्रिंक है जो मौसमी दिक्कतों को दूर भगाता है. इसमें औषधीय गुणों से भरपूर मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. ये मसाले एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेट्स और नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर गुणों से भरपूर होते हैं और सेहत को बेहतर करते हैं. ऐसे में यहां जानिए घर पर किस तरह आसानी से काढ़ा तैयार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – लगातार खांसी या आवाज बैठना सिर्फ सर्दी नहीं! डॉक्टर ने बताया कब बन सकती हैं ये दिक्कतें कैंसर का लक्षण

विज्ञापन

घर पर कैसे बनाएं काढ़ा

काढ़ा बनाने के लिए आपको 2 कप पानी, छिले हुए अदरक का एक छोटा टुकड़ा, 4 से 5 लौंग के टुकड़े, 5 से 6 काली मिर्च के टुकड़े, 5 से 6 तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves), छोटा सा दालचीनी का टुकड़ा और आधा चम्मच शहद लेना होगा. अगर चाहे तो इसमें मुलेठी भी डाल सकते हैं.

काढ़ा तैयार करने के लिए सबसे पहले पानी को किसी बर्तन में उबालने के लिए रख दें. इसमें अदरक को घिसकर डालें, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को कूटकर डालें और पानी को उबाल लें. इस पानी में अब तुलसी के पत्ते डालकर पकाएं. हल्की आंच पर 20 मिनट तक इस काढ़े को पकाने के बाद आंच बंद करके छान लें. कप में काढ़ा निकालने के बाद इसमें शहद डालें. आपका काढ़ा तैयार है. इस काढ़े को गर्म-गर्म ही चुस्कियां लेते हुए पिएं.

काढ़ा पीने के क्या फायदे होते हैं

विज्ञापन
  • काढ़ा पीने पर शरीर को इसके एंटी-वायरल गुण मिलते हैं. काढ़ा खांसी और जुकाम से राहत दिलाता है.
  • गले और फेफड़ों में जमा बलगम को कम करने में भी काढ़ा फायदेमंद होता है.
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के चलते यह खांसी को कम करता है और शरीर को सूदिंग इंफेक्ट्स देता है.
  • काढ़े में तुलसी के बीज डाले जाएं तो इससे शरीर को विटामिन, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और पौटेशियम भी मिलते हैं.

क्या काढ़ा पीने के साइड इफेक्ट्स भी हैं

काढ़ा अलग-अलग मसालों से तैयार किया जाता है और इन मसालों की तासीर गर्म होती है इसीलिए इनका जररूत से ज्यादा सेवन करने से मना किया जाता है. ज्यादा काढ़ा पिया जाए तो इससे सीने में जलन और भोजन नली में जलन महसूस हो सकती है. ऐसे में काढ़ा जरूरत से ज्यादा पीने से परहेज करना चाहिए और बहुत लंबे समय तक काढ़ा पीते नहीं रहना चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ