पीरियड्स के दर्द में कोल्ड ड्रिंक पीने से क्या होगा? जानें किन गलतियों को नहीं करना चाहिए

Periods Pain: अगर पीरियड्स का दर्द अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाए, अत्यधिक रक्तस्राव हो, बुखार आए, चक्कर आए या दर्द दवा लेने के बाद भी ठीक न हो तो एक बार डॉक्टर से बात करें और अपना इलाज करवाएं. 

Periods Pain

क्या पीरियड्स में कोल्ड ड्रिंक पीना सही है? Image Credit- News24

विज्ञापन

Periods Mein Dard Hona: महिलाओं को हर महीने यही दिक्कत आती है और सोचती हैं कि दर्द नेचुरल है. मगर ऐसा नहीं है पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन, कमर दर्द और थकान जैसी समस्याएं सामान्य होती हैं. ऐसे समय में कुछ लोग दर्द कम करने के लिए ठंडी चीजें या कोल्ड ड्रिंक पी लेते हैं. हालांकि, यह जानना जरूरी है कि कोल्ड ड्रिंक पीने से पीरियड्स का दर्द सीधे बढ़ता या घटता है, इसका कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. लेकिन इसमें मौजूद अधिक चीनी और कैफीन कुछ महिलाओं में असहजता बढ़ा सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कोल्ड ड्रिंक पीने से क्या होगा. 

इसे भी पढ़ें- सोते समय पूरे शरीर में खुजली क्यों होती है? जानिए बिस्तर पर लेटते ही Itching होने के क्या कारण हैं

विज्ञापन

क्या पीरियड्स में कोल्ड ड्रिंक पीना सही है?

विशेषज्ञों के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक पीने से गर्भाशय में होने वाली ऐंठन सीधे नहीं बढ़ती, लेकिन शुगर और कैफीन की अधिक मात्रा शरीर में सूजन, ब्लोटिंग (पेट फूलना) और बेचैनी को बढ़ा सकती है. अगर किसी महिला को कैफीन से संवेदनशीलता है, तो दर्द या चिड़चिड़ापन अधिक महसूस हो सकता है।

पीरियड्स के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए?

  • शुगर वाले चीजें पीना- कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक में शुगर अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से ऊपर-नीचे हो सकती है और थकान व मूड स्विंग बढ़ सकते हैं. 
  • पानी कम पीना- डिहाइड्रेशन से सिरदर्द, थकान और मांसपेशियों में ऐंठन बढ़ सकती है. दिनभर पानी पीना जरूरी है. 
  • दर्द को नजरअंदाज करना- हल्का दर्द सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर दर्द इतना तेज हो कि रोज के काम करना मुश्किल हो जाए या हर महीने दर्द असहनीय हो, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

पीरियड्स के दर्द में क्या करना चाहिए?

  • भरपूर मात्रा में पानी पिएं और संतुलित और पौष्टिक खाना खाएं. 
  • पेट के निचले हिस्से पर गर्म सिकाई करें और हल्की एक्सरसाइज या योग करें.

इसे भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम का काढ़ा कैसे बनाया जाता है? यहां जानिए बरसात में कैसे करें Kadha तैयार

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ