Oral Health: विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनियाभर में 3.7 बिलियन लोग ओरल बीमारियों से प्रभावित होते हैं. ये वो दिक्कतें हैं जिनसे बचाव किया जा सकता है. इन दिक्कतों के कारण मुंह में दर्द तो होता ही है साथ ही असहजता भी रहती है. इसीलिए ओरल हेल्थ का ख्याल रखना और हाइजीन मेंटेन करना जरूरी है. खराब ओरल हेल्थ के कारण दांतों में कैविटी हो सकती है, दांत खराब होकर टूट सकते हैं, मुंह से खून निकल सकता है, मसूड़े सूज जाते हैं, मुंह से लगातार बदबू आती है, दांत में दर्द रहता है, सेंसिटिविटी होती है और एडवांस्ड गम डिजीज हो सकती है. इसी बारे में चेताते हुए AIIMS ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि उम्र के हिसाब से किस व्यक्ति को कैसे ब्रश करना चाहिए और बच्चे के दांत ब्रश (Baby Teeth Brushing) करना कब से शुरू करना चाहिए.
बच्चे के दांत की सफाई कब से शुरू करें
0 से 5 साल के बच्चे के मुंह की सफाई
- बच्चे का पहला दांत निकलने से पहले तक मुलायम गीले कपड़े से उसके मसूड़ों को साफ किया जा सकता है. बच्चे को दूध पिलाने के बाद इस तरह उसके मुंह की सफाई करें.
- जब बच्चे का पहला दांत निकल जाए तो सॉफ्ट टूथब्रश से उसके दांतों की सफाई करना शुरू कर दें.
- इस बात का ध्यान रखें कि जब बच्चा सो रहा हो तो उसके मुंह में दूध की बोतल ना हो या कोई मीठी ड्रिंक पीते हुए वह ना सोए.
- बच्चा जब एक साल का हो जाए तो डेंटिस्ट से दांतों की जांच करवाई जा सकती है.
6 से 17 साल की उम्र में दांतों की सफाई
- इस उम्र के बच्चे को रोजाना दिन में 2 बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से दांतों की सफाई करनी चाहिए.
- मील्स के बीच में बहुत ज्यादा स्नैक्स लेने से बचना चाहिए और ज्यादा पानी पीना चाहिए.
- बहुत ज्यादा मीठे स्नैक्स और ड्रिंक्स के सेवन से बचना चाहिए.
18 से 59 उम्र में दांतों की देखरेख
रोजाना दांतों को ब्रश और फ्लॉस करना चाहिए. डायबिटीज जैसी हेल्थ कंडीशंस को मैनेज करना चाहिए. इसके अलावा, बैलेंस्ड डाइट लेना, शुगर का सेवन कम करना, एल्कोहल का इंटेक कम करना और तंबाकू का सेवन ना करना जरूरी है.
60 साल की उम्र के बाद दांतों का कैसे रखें ख्याल
वृद्धावस्था में भी दांतों को रोजाना 2 बार ब्रश करना जरूरी है. फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट चुनें. ड्राई माउथ जैसी दिक्कतों पर नजर रखें. डेंचर्स का इस्तेमाल करते हैं तो उनकी ठीक से सफाई करें. खानपान को अच्छा रखें जिससे दांतों और मसूड़ों की सेहत भी अच्छी रहे. अगर मुंह में दर्द होता है, छाले निकलते हैं या कुछ चबाने में दिक्कत होती है तो डॉक्टर से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें – नाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
7 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
10 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
11 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
12 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
13 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
16 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines