Dil Kab Kamjor Hota Hai: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. अक्सर लोग कमजोरी को सिर्फ बढ़ती उम्र से जोड़कर देखते हैं, लेकिन शरीर के अलग-अलग अंगों की हेल्थ की वजह से भी ऐसा हो सकता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन खराब खान पान, नींद पूरी न होना, स्ट्रेस लेना और कुछ बीमारियां भी शरीर को अंदर से कमजोर कर सकती हैं. इसको लेकर डॉक्टर आरोही (आयुर्वेदिक विशेषज्ञ) ने अपने इंस्टाग्राम के एक वीडियो में बताती हैं कि लोगों को अपनी सुंदरता के साथ साथ शरीर के अंगों का भी ख्याल रखना चाहिए क्योंकि यह फिर दोबारा मार्केट में नहीं मिलेंगे. इसलिए यह जानना जरूरी है कि शरीर के अंगों का ख्याल कैसे रखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- हरियाली तीज के व्रत में खुद को हाइड्रेट कैसे रखें? अपनाएं ये आसान टिप्स
उम्र बढ़ने पर अंग कमजोर होने लगते हैं?
जैसे जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे वैसे शरीर की कोशिकाओं में होने वाली मरम्मत का प्रोसेस धीमा होने लगता है. इस दौरान, मांसपेशियों का मास कम हो सकता है और दिल, फेफड़े, किडनी या आंखों में धीरे धीरे बदलाव आ सकता है.
किन कारणों से शरीर जल्दी कमजोर हो सकता है?
- आंत- आंतों को सबसे ज्यादा ठंडी और मसालेदार चीजें नुकसान देती हैं. अगर आप इन्हें खाएंगे तो आंत खराब हो सकती है.
- कान- कान की जरूरत से ज्यादा सफाई करना या अगर बहुत तेज आवाज में गाने सुने जाएं तो सुनाई देने की क्षमता कम होने लगती है.
- फेफड़े- फेफड़े कमजोर तब होते हैं जब स्मोकिंग बहुत ज्यादा की जाती है. साथ ही, एक्सरसाइज न करने की वजह से भी परेशानी हो जाती है.
- आंखें- अगर आप ज्यादा देर तक मोबाइल चलाते हैं या अंधेरे में तेज रोशनी में काम करते हैं तो आंखें कमजोर होने लगती हैं.
- लिवर- ज्यादा फास्ट फूड या शराब पीने की आदत होने से लिवर खराब हो जाता है. इसलिए आपको इन चीजों से परहेज करना चाहिए.
- किडनी- प्यास लगने पर भी पानी न पीना भी नुकसानदायक होता है. इसलिए टाइम के हिसाब से पानी पीते रहें.
- दिल- बहुत ज्यादा नमक या कोलेस्ट्रॉल वाली चीजें खाने से बचें, क्योंकि यह दिल को नुकसान पहुंचाती हैं.
- पेट- ज्यादा भूख लगने पर या खाना न खाने की वजह से पेट कमजोर होना शुरू हो जाता है. इसलिए वक्त पर खाना खाएं और हेल्थ पर ध्यान दें.
कैसे रखें ख्याल?
आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए और उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जिन्हें खाने से शरीर के सभी अंगों को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें और वे स्वस्थ रहें. अगर आपको ज्यादा कमजोरी महसूस हो रही है तो अपनी आदतों में सुधार करें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और दिमाग को शांत रखें.
इसे भी पढ़ें- पीसीओडी का दर्द कहां होता है? जानिए किन फूड्स को शामिल करने से मिलेगा आराम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
3 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
5 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
9 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
9 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
12 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
13 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines