शरीर के अंग कब हो जाते हैं कमजोर? एक्सपर्ट ने बताई असल वजह और ख्याल रखने के तरीके

Body Part Weak Reasons: बॉडी सही तरीके से तभी काम करती है, जब पार्ट्स हेल्दी तरीके से अपना काम कर रहे होते हैं. किसी एक में भी खराबी आती है तो परेशानियां बढ़ जाती हैं. इसलिए अपना हेल्थ चेकअप कराएं और अपना ख्याल रखें. 

Body Part Weak Reasons

उम्र बढ़ने पर अंग कमजोर होने लगते हैं? Image Credit- AI

Dil Kab Kamjor Hota Hai: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. अक्सर लोग कमजोरी को सिर्फ बढ़ती उम्र से जोड़कर देखते हैं, लेकिन शरीर के अलग-अलग अंगों की हेल्थ की वजह से भी ऐसा हो सकता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन खराब खान पान, नींद पूरी न होना, स्ट्रेस लेना और कुछ बीमारियां भी शरीर को अंदर से कमजोर कर सकती हैं. इसको लेकर डॉक्टर आरोही (आयुर्वेदिक विशेषज्ञ) ने अपने इंस्टाग्राम के एक वीडियो में बताती हैं कि लोगों को अपनी सुंदरता के साथ साथ शरीर के अंगों का भी ख्याल रखना चाहिए क्योंकि यह फिर दोबारा मार्केट में नहीं मिलेंगे. इसलिए यह जानना जरूरी है कि शरीर के अंगों का ख्याल कैसे रखा जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र बढ़ने पर अंग कमजोर होने लगते हैं? 

जैसे जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे वैसे शरीर की कोशिकाओं में होने वाली मरम्मत का प्रोसेस धीमा होने लगता है. इस दौरान, मांसपेशियों का मास कम हो सकता है और दिल, फेफड़े, किडनी या आंखों में धीरे धीरे बदलाव आ सकता है. 

किन कारणों से शरीर जल्दी कमजोर हो सकता है?

  • आंत- आंतों को सबसे ज्यादा ठंडी और मसालेदार चीजें नुकसान देती हैं. अगर आप इन्हें खाएंगे तो आंत खराब हो सकती है. 
  • कान- कान की जरूरत से ज्यादा सफाई करना या अगर बहुत तेज आवाज में गाने सुने जाएं तो सुनाई देने की क्षमता कम होने लगती है. 
  • फेफड़े- फेफड़े कमजोर तब होते हैं जब स्मोकिंग बहुत ज्यादा की जाती है. साथ ही, एक्सरसाइज न करने की वजह से भी परेशानी हो जाती है. 
  • आंखें- अगर आप ज्यादा देर तक मोबाइल चलाते हैं या अंधेरे में तेज रोशनी में काम करते हैं तो आंखें कमजोर होने लगती हैं.
  • लिवर- ज्यादा फास्ट फूड या शराब पीने की आदत होने से लिवर खराब हो जाता है. इसलिए आपको इन चीजों से परहेज करना चाहिए. 
  • किडनी- प्यास लगने पर भी पानी न पीना भी नुकसानदायक होता है. इसलिए टाइम के हिसाब से पानी पीते रहें.
  • दिल- बहुत ज्यादा नमक या कोलेस्ट्रॉल वाली चीजें खाने से बचें, क्योंकि यह दिल को नुकसान पहुंचाती हैं.
  • पेट- ज्यादा भूख लगने पर या खाना न खाने की वजह से पेट कमजोर होना शुरू हो जाता है. इसलिए वक्त पर खाना खाएं और हेल्थ पर ध्यान दें.

कैसे रखें ख्याल?

आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए और उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जिन्हें खाने से शरीर के सभी अंगों को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें और वे स्वस्थ रहें. अगर आपको ज्यादा कमजोरी महसूस हो रही है तो अपनी आदतों में सुधार करें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और दिमाग को शांत रखें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ