हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मधुमेह के लिए किस आटे की रोटी अच्छी है? यहां जानिए डायबिटीज के मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए

Best Atta For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए अपने खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए डायबिटीज के मरीजों को किस आटे की रोटी बनाकर खानी चाहिए.

विज्ञापन
डायबिटीज में किस आटे की रोटी खानी चाहिए, जानिए यहां. Image Credits- Pexels

Flour For Diabetes: डायबिटीज एक क्रोनिक कंडीशन या कहें बीमारी है जिसमें खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. ऐसे में जो आटा खाया जा रहा है वो कार्बोाइड्रेट्स से भरपूर ना हो और उसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा ना हो इसका ख्याल रखना जरूरी होता है. रेग्यूलर गेंहू का आटा ब्लड शुगर लेवल्स (Blood Sugar Levels) को सही तरह से रेग्यूलेट नहीं कर पाता है और ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है. इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को सिर्फ गेंहू के आटे की ही रोटियां नहीं खानी चाहिए बल्कि ऐसे भी कुछ आटे हैं जिनसे बनी रोटियां डायबिटीज मैनेजमेंट में ज्यादा फायदेमंद हो सकती हैं. यहां जानिए कौन से हैं ये फायदेमंद आटे जिनसे बनी रोटियां डायबिटीज के मरीजों को खानी चाहिए.

यह भी पढ़ें- बवासीर में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए? जानिए कौन सी चीजें मल को मुलायम बनाती हैं

डायबिटीज में किस आटे की रोटी खानी चाहिए

रागी के आटे की रोटी

विज्ञापन

डायबिटीज में रागी के आटे की रोटी (Ragi Roti) खाना फायदेमंद हो सकता है. रागी में डाइटरी फाइबर की अच्छी मात्रा होती है तो और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. ऐसे में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए और ब्लड शुगर रेग्यूलेशन के लिए डायबिटीज में रागी के आटी की रोटी खाई जा सकती है.

बाजरे की रोटी

विज्ञापन

बाजरे का आटा मिलेट आटा है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है. ऐसे में बाजरे की रोटी खाई जाए तो इससे शरीर का हाई फाइबर तो मिलता ही है, साथ ही यह डायबिटीज में फायदेमंद साबित होता है सो अलग.

अमरनाथ के आटे की रोटी

विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरनाथ के आटे से बनी रोटियां फायदेमंद होती हैं. अमरनाथ के आटे में बी विटामिंस होते हैं और इसमें मैग्नीशियम और आयरन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है. अमरनाथ के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जिससे इस आटे से बनी रोटियां खाने पर ब्लड शुगर लेवल जरूरत से ज्यादा नहीं बढ़ता है. ऐसे में हाई फाइबर वाले इस आटे की रोटियां डायबिटीज में फायदेमंद हो सकती हैं.

ओट्स के आटे की रोटी

विज्ञापन

दिल की सेहत को दुरुस्त रखने वाले ओट्स के आटे की रोटियां डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होती हैं. डायबिटीज के मरीजों को ओट्स के आटे की रोटियां (Chapati For Diabetes) खाने पर कॉलेस्ट्रोल कम करने वाले गुण मिलते हैं. ओट्स के आटे से बनी रोटियां खाने पर वेट मैनेज होने में भी मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें – किस दाल में सबसे ज्यादा Protein होता है? डाइट में कर लिया शामिल तो पूरी हो जाएगी प्रोटीन की कमी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola