हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आर्टरी ब्लॉकेज दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए? जानिए कैसे साफ होगा धमनियों में जमा प्लाक

Blocked Arteries Home Remedies: धमनियों की ब्लॉकेज एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बन सकती है. ऐसे में यहां जानिए क्या खाने-पीने पर ब्लॉक्ड आर्टरीज खुल सकती हैं. ये फूड्स बंद नसों को खोलने में असरदार होते हैं.

विज्ञापन
ब्लॉक नसों को खोलने के लिए क्या खाना चाहिए?

Foods For Blocked Arteries: खानपान अगर अच्छा ना हो और लाइफस्टाइल की आदतें सही ना हों तो आर्टरीज यानी धमनियां ब्लॉक होने लगती हैं. धमनियों में प्लाक जमने से भी धमनियां सिंकुड़ने लगती हैं. इससे ब्लड फ्लो धीमा पड़ने लगता है. ब्लड फ्लो अगर ठीक तरह से ना हो और दिल तक ठीक से खून ना पहुंचे तो इससे एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं. इससे हाथ-पैरों में दर्द से लेकर दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने या स्ट्रोक आने तक की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में इस ब्लॉकेज को समय रहते दूर करना जरूरी होता है. यहां जानिए खानपान की वो कौन सी चीजें हैं जो धमनियों की ब्लॉकेज को पिघला देती हैं.

यह भी पढ़ें – क्या एसिडिटी कैंसर का लक्षण है? डॉक्टर ने बताया पेट की यह दिक्कत कैंसर का संकेत है या नहीं

ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या खाएं

ओट्स

विज्ञापन

ओट्स बीटा ग्लूकन से भरपूर होते हैं. सोल्यूबल फाइबर मौजूद होने के चलते यह गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है. गंदा कॉलेस्ट्रोल और प्लाक कम होने से आर्टरीज साफ होने लगती हैं. ऐसे में ओट्स का नियमित सेवन किया जाए तो ब्लॉकेज कम होने लगती है. अगर आप ओट्स को डाइट का हिस्सा बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो रोल्ड ओट्स या स्टील कट ओट्स को चुनें.

अखरोट

विज्ञापन

आर्टरीज की ब्लॉकेज खोलने के लिए अखरोट का सेवन किया जा सका है. अखरोट से ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मिलते हैं. ऐसे में रोजाना थोड़े अखरोट खाए जाएं तो इससे गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) साफ होता है, ब्लड प्रेशर कम होता है और इंफ्लेमेशन कम होने में असर दिखता है. ऐसे में ब्लॉकेज कम करने के लिए अखरोट को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

मोरिंगा

विज्ञापन

मोरिंगा यानी ड्रमस्टिक्स से शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और बायोएक्टिव कंपांड्स मिलते हैं जो वैस्कुलर हेल्थ को अच्छा रखते हैं. मोरिंगा का सेवन करने पर इंफ्लेमेशन भी कम होती है. इससे ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है जिससे धमनियों पर पड़ने वाला दबाव भी कम होने लगता है और धमनियों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है. मोरिंगा कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में असरदार होता है और इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कम होता है. कॉलेस्ट्रोल धमनियों में प्लाक की तरह जमने लगता है और इसीलिए मोरिंगा खाने से ब्लॉकेज साफ होने में मदद मिलती है.

मेथी

विज्ञापन

रसोई का एक बेहद ही फायदेमंद मसाला है मेथी. इसे खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होता है और लिपिड प्रोफाइल्स बेहतर होने में असर दिखता है. पूरे फायदे पाने के लिए मेथी के दानों को भिगोकर रखा जा सकता है. इन दानों को अगली सुबह चबाकर खाने पर फायदा मिलता है. आप चाहे तो मेथी का पानी भी पी सकते हैं.

करी पत्ते

विज्ञापन

खानपान में करी पत्ते शामिल करने पर शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा मिलती है जिससे कॉलेस्ट्रोल ऑक्सीडेशन कम होता है और ब्लड फ्लो बेहतर होने में मदद मिलती है. इससे इंफ्लेमेशन भी कम होती है. ऐसे में करी पत्ते को कच्चा खा सकते हैं या खानपान में डालकर खाया जा सकता है.

ब्लॉक्ड आर्टरीज के क्या लक्षण होते हैं

विज्ञापन
  • दिल में ब्लॉकेज (Heart Blockage) होने लगे तो सीने में दर्द रहने लगता है, सांस फूलने लगती है, धड़कनें ऊपर-नीचें रहती हैं, जी मिचलाने लगता है और हाथ, कमर, गर्दन और जबड़े में दर्द रहने लगता है.
  • दिमाग में ब्लॉकेज हो तो अचानक से हाथ-पैर सुन्न महसूस होने लगते हैं, बोलने में दिक्कत होती है, देखने में दिक्कत आती है और चक्कर आ सकता है.
  • हाथ-पैरों में ब्लॉकेज हो तो चलते हुए या कुछ काम करते हुए मसल्स में दर्द रहने लगता है, त्वचा ठंडी पड़ जाती है और तलवों में जलन हो सकती है. चोट भरने में भी देरी नजर आ सकती है.
  • हर समय थकान रहना और कमजोरी महसूस होना भी आर्टरीज ब्लॉकेज का लक्षण हो सकता है.

यह भी पढ़ें –लिवर सिरोसिस का पता कैसे चलता है? जानिए Liver Cirrhosis में कैसे लक्षण नजर आते हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola