लिवर सिरोसिस का पता कैसे चलता है? जानिए Liver Cirrhosis में कैसे लक्षण नजर आते हैं

Liver Cirrhosis Symptoms: लिवर शरीर का वो अंग है जो शरीर की गंदगी बाहर निकालने से लेकर बाइल प्रोडक्शन तक के लिए बेहद जरूरी है. ऐसे में लिवर सिरोसिस होने से लिवर के काम पर असर पड़ता है. इसीलिए लिवर सिरोसिस के लक्षणों को समय रहते पहचानना और दिक्कत दूर करना जरूरी होता है.

Liver cirrhosis symptoms
1 / 7
Liver cirrhosis symptoms

Liver Cirrhosis Symptoms In Hindi: लिवर सिरोसिस लिवर डैमेज की वो स्टेज है जिसमें लिवर की बनावट और लिवर के काम पर असर पड़ने लगता है. लिवर सिरोसिस से लॉन्ग टर्म लिवर डैमेज हो जाता है. इसीलिए समय रहते लिवर सिरोसिस को पहचानना जरूरी होता है. लिवर सिरोसिस को समय रहते ठीक ना किया जाए तो इससे लिवर फेलियर (Liver Failure) या लिवर कैंसर तक की नौबत आ सकती है. ऐसे में यहां जानिए लिवर सिरोसिस के लक्षण कैसे दिखते हैं और किस तरह पहचाने जा सकते हैं.

विज्ञापन

थकान और कमजोरी

थकान और कमजोरी 2 / 7

लिवर सिरोसिस में शरीर में बिना किसी ठोस कारण के थकान रहने लगती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लिवर एनर्जी को स्टोर और रिलीज करने में मुश्किल महसूस करता है. इससे स्टेमिना कम होने लगता है और हर समय शरीर में थकान रहती है.

विज्ञापन

पीलिया

पीलिया 3 / 7

लिवर सिरोसिस में पीलिया होने की संभावना बढ़ जाती है. पीलिया होने पर त्वचा और आंखों का सफेद हिस्सा भी पीला नजर आने लगता है.

आसानी से चोट लगना और खून बहना

आसानी से चोट लगना और खून बहना 4 / 7

लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता है तो ब्लड क्लोटिंग में दिक्कत आने लगती है. ऐसे में आसानी से चोट लग जाना और चोट से खून बहते रहना लिवर सिरोसिस का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

स्पाइडर एंगियोमास

स्पाइडर एंगियोमास 5 / 7

लिवर सिरोसिस में शरीर के ऊपरी हिस्से की त्वचा पर मकड़ी के जाले जैसी लाल रक्त धमनियां नजर आने लगती हैं. इसके अलावा हथेलियों का लाल हो जाना भी लिवर सिरोसिस का लक्षण हो सकता है.

बिना कोशिश किए वजन कम होना

बिना कोशिश किए वजन कम होना 6 / 7

लिवर सिरोसिस में व्यक्ति का वजन तेजी से कम होने लगता है. बिना कोशिश किए इस तरह वजन का कम होना चिंता का विषय होता है.

विज्ञापन

पेट में सूजन

पेट में सूजन 7 / 7

लिवर सिरोसिस में पेट सूज जाता है. इसमें पेट में असहजता महसूस होने लगती है और दर्द भी हो सकता है. इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करने में देरी नहीं करनी चाहिए. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन