क्या एसिडिटी कैंसर का लक्षण है? डॉक्टर ने बताया पेट की यह दिक्कत कैंसर का संकेत है या नहीं

Can Acidity Cause Cancer: पेट का कैंसर होने पर कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए क्या एसिडिटी पेट के कैंसर का लक्षण है या नहीं.

Can Acidity cause stomach cancer
1 / 7
Can Acidity cause stomach cancer

Stomach Cancer Symptoms: कुछ खराब खा लेने पर, ज्यादा मसालेदार खा लेने पर, सही तरह से ना खाने पर या खाना खाते ही लेट जाने पर आमतौर पर एसिडिटी हो जाती है. लेकिन, क्या एसिडिटी (Acidity) कैंसर का लक्षण हो सकती है? इसका जवाब दे रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि एसिडिटी कैंसर का लक्षण है. डॉक्टर ने बताया किस स्थिति में एसिडिटी को इग्नोर नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

पेट के कैंसर की वजह बन सकती है एसिडिटी

पेट के कैंसर की वजह बन सकती है एसिडिटी 2 / 7

डॉक्टर बताती हैं कि क्रोनिक एसिडिटी यानी लंबे समय तक एसिडिटी बनी रहे तो यह पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है. दवा खाकर कुछ दिन अगर निकाल भी लिए जाएं तो आगे चलकर गंभीर लक्षण नजर आने लगते हैं. Image Credits - Magnific

विज्ञापन

दिखने लगते हैं ये भी लक्षण

दिखने लगते हैं ये भी लक्षण 3 / 7

एसिडिटी को आम दिक्कत समझकर इग्नोर कर दिया जाए तो इसके बाद पेट के कैंसर के अन्य लक्षण (Pet Ke Cancer Ke Lakshan) नजर आना शुरू हो जाते हैं. कुछ भी खाते ही पेट भर जाना, खाना खाने की इच्छा ना होना, बिना किसी वजह के वजन कम होने लगना और पेट में दर्द रहना पेट के कैंसर के लक्षणों में शामिल है. Image Credits - Pexels

क्या होता है पेट का कैंसर

क्या होता है पेट का कैंसर 4 / 7

पेट के कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर भी कहते हैं. इसमें पेट की अंदरूनी परत में एब्नॉर्मल सेल्स पनपने लगती हैं और कैंसर का रूप ले लेती हैं. यह कैंसर बढ़ते हुए शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल सकता है. Image Credits - AI

विज्ञापन

किन कारणों से होता है पेट का कैंसर

किन कारणों से होता है पेट का कैंसर 5 / 7

पेट का कैंसर पेट में किसी तरह के इंफेक्शन के पनपने पर हो सकता है. पेट की अंदरूनी परत अगर किसी चीज से इरिटेट होने लगती है तो सेल्स के DNA में बदलाव होना शुरू हो जाता है और एब्नॉर्मल सेल्स तेजी से बढ़ना शुरू हो जाती हैं. Image Credits - Pexels

किन लोगों को हो सकता है पेट का कैंसर

किन लोगों को हो सकता है पेट का कैंसर 6 / 7

जिन लोगों को लंबे समय तक एसिडिटी रहती है, खानपान में नमक ज्यादा है, स्मोक्ड फूड ज्यादा खाते हैं, खानपान में फलों और सब्जियों की पर्याप्त मात्रा नहीं होती, पेट में सूजन हो या इरिटेशन रहती हो, परिवार में किसी को कैंसर हुआ हो या जो लोग धूम्रपान करते हैं वे पेट के कैंसर की चपेट में आ सकते हैं. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

पेट के कैंसर से कैसे बचें

पेट के कैंसर से कैसे बचें 7 / 7

अपने पेट की सेहत का ख्याल रखकर आप पेट के कैंसर से बच सकते हैं. खानपान में फलों, सब्जियों और हेल्दी फूड्स को ज्यादा शामिल करें. धूम्रपान छोड़ दें और ज्यादा नमक वाली चीजें खाने से बचें. Image Credits - Pexels अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन