Naso Ki Blockage Aur Khoon Saaf Karne Wale Foods: कई बार हम दिनभर काम करने के बाद थकान, सिर भारी रहना या हाथ-पैरों में हल्का सुन्नपन महसूस करते हैं और इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन ये छोटे-छोटे संकेत शरीर के अंदर चल रही बड़ी समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं. लंबे वक्त तक इसे नजरअंदाज करने से धीरे-धीरे नसों में गंदगी जमने लगती है और ब्लड फ्लो प्रभावित होने लगता है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यही समस्या आगे चलकर दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकती है, इसलिए जरूरी है कि शुरुआत में ही सही खानपान अपनाया जाए, ताकि स्थिति को ठीक की जा सके.
यह भी पढ़ें: लिवर ट्रांसप्लांट के बाद कैसी होती है जिंदगी? जानिए क्या मरीज फिर से जी सकता है सामान्य
नसों में ब्लॉकेज कैसे होता है? Naso Ki Blockage Kiu Hojati Hai
- नसों में रुकावट अचानक नहीं होती, बल्कि यह धीरे-धीरे विकसित होती है, इसकी सबसे बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल और खानपान मानी जाती है.
- ज्यादा तला-भुना और जंक फूड खाने से शरीर में फैट बढ़ता है.
- लंबे समय तक बैठे रहने से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है.
- धूम्रपान और तनाव भी नसों को नुकसान पहुंचाते हैं.
- शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से नसों में प्लाक जमा होने लगता है, जिससे ऐसी समस्या हो सकती है.
- इन सभी कारणों से खून गाढ़ा होने लगता है और नसों में ब्लॉकेज बनने लगता है, जिससे शरीर के अंगों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती और इसका सीधा असर हमारे दिल पर पढ़ता है.
ये 3 सुपरफूड्स देंगे नसों की ब्लॉकेज से राहत और निकालेंगे गंदा खून
अगर आप अपनी नसों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो रोजमर्रा की डाइट में ये चीजें जरूर शामिल करें:
- लहसुन: इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो खून को पतला करने और ब्लड फ्लो सुधारने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट 1-2 कली लेना फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद तत्व ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं और नसों में जमा गंदगी को साफ करने में मदद कर सकते हैं.
- हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी और सरसों जैसी सब्जियां फाइबर और आयरन से भरपूर होती हैं, जो खून को साफ रखने और शरीर को ताकत देने में मदद करती हैं.
- हल्दी: इसमें मौजूद करक्यूमिन सूजन कम करने और नसों को साफ रखने में सहायक माना जाता है. इसे दूध या खाने में नियमित रूप से लिया जा सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
इन फूड्स का असर तभी दिखता है जब इन्हें सही तरीके और नियमितता के साथ लिया जाए. लहसुन को कच्चा खाना ज्यादा असरदार माना जाता है, जबकि हल्दी को गर्म दूध या खाने में मिलाकर लेना बेहतर होता है. वहीं, हरी सब्जियों को ज्यादा पकाने से उनके पोषक तत्व कम हो सकते हैं, इसलिए हल्का पकाकर खाएं. साथ ही, सिर्फ इन चीजों पर निर्भर रहने के बजाय रोजाना हल्की एक्सरसाइज, पानी का सही सेवन और तनाव से दूरी भी जरूरी है. संतुलित जीवनशैली और डॉक्टर की सलाह अपनाकर ही आप नसों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं और लंबा जीवन जी सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गर्मी में इन गलतियों से फट सकता है घर का AC! जानिए कैसे करें बचाव और पाएं हर वक्त ठंडी हवा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
12 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
14 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
15 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
17 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines