क्या खाएं जिससे खुल जाएं बंद नसें? ये 3 सुपरफूड्स कर देंगे कमाल, शरीर से निकलेगा गंदा खून

Band Nas Kholne Keliye Kya Khayein: क्या आप जानते हैं आपके घर में रखी 3 चीजें आपके शरीर में हो रही नसों की ब्लॉकेज और गंदा खून को साफ कर सकती है. आइए जानते हैं कौन सी चीज खाने मिल सकती है इन समस्याओं से राहत?

Artery Blockage Foods

नसों की ब्लॉकेज को कैसे दूर करें. (Image: AI)

Naso Ki Blockage Aur Khoon Saaf Karne Wale Foods: कई बार हम दिनभर काम करने के बाद थकान, सिर भारी रहना या हाथ-पैरों में हल्का सुन्नपन महसूस करते हैं और इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन ये छोटे-छोटे संकेत शरीर के अंदर चल रही बड़ी समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं. लंबे वक्त तक इसे नजरअंदाज करने से धीरे-धीरे नसों में गंदगी जमने लगती है और ब्लड फ्लो प्रभावित होने लगता है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यही समस्या आगे चलकर दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकती है, इसलिए जरूरी है कि शुरुआत में ही सही खानपान अपनाया जाए, ताकि स्थिति को ठीक की जा सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

नसों में ब्लॉकेज कैसे होता है? Naso Ki Blockage Kiu Hojati Hai

  • नसों में रुकावट अचानक नहीं होती, बल्कि यह धीरे-धीरे विकसित होती है, इसकी सबसे बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल और खानपान मानी जाती है.
  • ज्यादा तला-भुना और जंक फूड खाने से शरीर में फैट बढ़ता है.
  • लंबे समय तक बैठे रहने से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है.
  • धूम्रपान और तनाव भी नसों को नुकसान पहुंचाते हैं.
  • शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से नसों में प्लाक जमा होने लगता है, जिससे ऐसी समस्या हो सकती है.
  • इन सभी कारणों से खून गाढ़ा होने लगता है और नसों में ब्लॉकेज बनने लगता है, जिससे शरीर के अंगों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती और इसका सीधा असर हमारे दिल पर पढ़ता है.

ये 3 सुपरफूड्स देंगे नसों की ब्लॉकेज से राहत और निकालेंगे गंदा खून

अगर आप अपनी नसों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो रोजमर्रा की डाइट में ये चीजें जरूर शामिल करें:

विज्ञापन
  • लहसुन: इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो खून को पतला करने और ब्लड फ्लो सुधारने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट 1-2 कली लेना फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद तत्व ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं और नसों में जमा गंदगी को साफ करने में मदद कर सकते हैं.
  • हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी और सरसों जैसी सब्जियां फाइबर और आयरन से भरपूर होती हैं, जो खून को साफ रखने और शरीर को ताकत देने में मदद करती हैं.
  • हल्दी: इसमें मौजूद करक्यूमिन सूजन कम करने और नसों को साफ रखने में सहायक माना जाता है. इसे दूध या खाने में नियमित रूप से लिया जा सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

इन फूड्स का असर तभी दिखता है जब इन्हें सही तरीके और नियमितता के साथ लिया जाए. लहसुन को कच्चा खाना ज्यादा असरदार माना जाता है, जबकि हल्दी को गर्म दूध या खाने में मिलाकर लेना बेहतर होता है. वहीं, हरी सब्जियों को ज्यादा पकाने से उनके पोषक तत्व कम हो सकते हैं, इसलिए हल्का पकाकर खाएं. साथ ही, सिर्फ इन चीजों पर निर्भर रहने के बजाय रोजाना हल्की एक्सरसाइज, पानी का सही सेवन और तनाव से दूरी भी जरूरी है. संतुलित जीवनशैली और डॉक्टर की सलाह अपनाकर ही आप नसों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं और लंबा जीवन जी सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ