Heart Attack: हार्ट अटैक आने पर व्यक्ति की जान भी जा सकती है. ऐसे में हार्ट अटैक आने पर तुरंत सतर्क होना जरूरी होता है. कार्डियोलॉजिस्ट (Cardiologist) डॉ. श्रीकांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है और बताया है कि हार्ट अटैक में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. कार्डियोलॉजिस्ट बताते हैं कि हार्ट अटैक आने के पहले 10 मिनट सबसे अहम होते हैं, यह असल में लाइफ सेविंग समय होता है. ऐसे में तुरंत एक्शन लेना जरूरी है. यहां जानिए किसी को हार्ट अटैक आए तो क्या करें.
यह भी पढ़ें – ब्रेन हेल्थ के लिए रीढ़ को ठीक रखना भी है जरूरी, मैक्स अस्पताल के डॉक्टर ने बताया उठने-बैठने का सही तरीका
हार्ट अटैक आने के पहले 10 मिनट में क्या करें
किसी को हार्ट अटैक आए तो सबसे पहले उसे आराम से बैठा दें और तुरंत डॉक्टर या एंबुलेंस को फोन करके बुलाएं. अपने घर या ऑफिस में एस्पिरिन और सोरबिट्रेट गोलियां जरूर रखें. पेशंट को एस्पिरिन 150 की 2 गोलियां चबाने के लिए दें और सोरबिट्रेट की गोली को जीभ के नीचे रखने के लिए दें.
डॉक्टर बताते हैं कि हार्ट अटैक में जितनी देर की जाए उतना ही डैमेज बढ़ता है इसीलिए इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए. मरीज को दवा देने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. अगर कोई हार्ट पेशेंट है तो पहले ही डॉक्टर से इमरजैंसी दवा के बारे में पूछ लें.
हार्ट अटैक आने के क्या लक्षण होते हैं
इन हिस्सों में दर्द – छाती में दर्द होने लगता है, खिंचाव और जकड़न महसूस होती है. दर्द कुछ मिनटों में बार-बार लौट सकता है. बाएं हाथ, गर्दन, जबड़े. पीठ और पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है.
सांस फूलती है – हार्ट अटैक आने पर मरीज की सांस फूलने लगती है. अचानक से सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है.
ठंडा पसीना आना – किसी तरह का काम किए बिना ही ठंडा पसीना (Cold Sweat) आने लगता है.
चक्कर और बेहोशी – अचानक से सिर घूमने लगता है, चक्कर आने लगते हैं, शरीर में कमजोरी होने लगती है और व्यक्ति का खड़ा रहना मुश्किल हो जाता है.
हार्ट अटैक में कभी ना करें ये गलतियां
- हार्ट अटैक आने पर मरीज पर घरेलू नुस्खे ना आजमाएं.
- मरीज को किसी भी हालत में अकेले ना छोड़ें.
- इंटरनेट पर फैली अफवाहों पर भरोसा ना करें. ‘जोर-जोर से खांसने पर हार्ट अटैक ठीक हो जाता है’ जैसी बातों पर यकीन ना करें.
- मरीज की मालिश वगैरह ना करें.
यह भी पढ़ें – हड्डियों के लिए कौन सी रोटी अच्छी है? जानिए किस आटे की रोटियां Bones को मजबूत बनाती हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines