हार्ट अटैक आने पर पहले 10 मिनट में क्या करें? डॉक्टर ने कहा एक सेकंड भी ना करें बर्बाद

What To Do In Heart Attack: हार्ट अटैक आने पर तुरंत एक्शन लेना जरूरी होता है जिससे मरीज की जान बचाई जा सके. यहां जानिए किसी को हार्ट अटैक आए तो इस स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

Heart Attack

हार्ट अटैक आए तो क्या करना चाहिए, जानिए यहां.

Heart Attack: हार्ट अटैक आने पर व्यक्ति की जान भी जा सकती है. ऐसे में हार्ट अटैक आने पर तुरंत सतर्क होना जरूरी होता है. कार्डियोलॉजिस्ट (Cardiologist) डॉ. श्रीकांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है और बताया है कि हार्ट अटैक में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. कार्डियोलॉजिस्ट बताते हैं कि हार्ट अटैक आने के पहले 10 मिनट सबसे अहम होते हैं, यह असल में लाइफ सेविंग समय होता है. ऐसे में तुरंत एक्शन लेना जरूरी है. यहां जानिए किसी को हार्ट अटैक आए तो क्या करें.

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ट अटैक आने के पहले 10 मिनट में क्या करें

किसी को हार्ट अटैक आए तो सबसे पहले उसे आराम से बैठा दें और तुरंत डॉक्टर या एंबुलेंस को फोन करके बुलाएं. अपने घर या ऑफिस में एस्पिरिन और सोरबिट्रेट गोलियां जरूर रखें. पेशंट को एस्पिरिन 150 की 2 गोलियां चबाने के लिए दें और सोरबिट्रेट की गोली को जीभ के नीचे रखने के लिए दें.

डॉक्टर बताते हैं कि हार्ट अटैक में जितनी देर की जाए उतना ही डैमेज बढ़ता है इसीलिए इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए. मरीज को दवा देने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. अगर कोई हार्ट पेशेंट है तो पहले ही डॉक्टर से इमरजैंसी दवा के बारे में पूछ लें.

विज्ञापन

हार्ट अटैक आने के क्या लक्षण होते हैं

इन हिस्सों में दर्द – छाती में दर्द होने लगता है, खिंचाव और जकड़न महसूस होती है. दर्द कुछ मिनटों में बार-बार लौट सकता है. बाएं हाथ, गर्दन, जबड़े. पीठ और पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है.

विज्ञापन

सांस फूलती है – हार्ट अटैक आने पर मरीज की सांस फूलने लगती है. अचानक से सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है.

ठंडा पसीना आना – किसी तरह का काम किए बिना ही ठंडा पसीना (Cold Sweat) आने लगता है.

विज्ञापन

चक्कर और बेहोशी – अचानक से सिर घूमने लगता है, चक्कर आने लगते हैं, शरीर में कमजोरी होने लगती है और व्यक्ति का खड़ा रहना मुश्किल हो जाता है.

हार्ट अटैक में कभी ना करें ये गलतियां

विज्ञापन
  • हार्ट अटैक आने पर मरीज पर घरेलू नुस्खे ना आजमाएं.
  • मरीज को किसी भी हालत में अकेले ना छोड़ें.
  • इंटरनेट पर फैली अफवाहों पर भरोसा ना करें. ‘जोर-जोर से खांसने पर हार्ट अटैक ठीक हो जाता है’ जैसी बातों पर यकीन ना करें.
  • मरीज की मालिश वगैरह ना करें.

यह भी पढ़ें – हड्डियों के लिए कौन सी रोटी अच्छी है? जानिए किस आटे की रोटियां Bones को मजबूत बनाती हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ