हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS के प्रोफेसर ने बताया जलने से कैसे बचें, किन पटाखों से दूर रहना है जरूरी

AIIMS, नई दिल्ली के डॉ. प्रोफेसर मनीष सिंघल, हेड डिपार्टमेंट ऑफ प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एंड बर्न्स सर्जरी ने बताया है कि दिवाली पर जलने से कैसे बचें और जल जाएं तो क्या करें. सावधानी बरतने पर ही खतरे को दूर किया जा सकता है.

विज्ञापन
दीपावली पर जल जाएं तो क्या करें, जानिए यहां. Image Credits - AI

Diwali Burns: दिवाली रोशनी, खुशियों और उत्साह का प्रतीक है. इस त्योहार को सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाना पसंद करते हैं. दिवाली के मौके पर पटाखे जलाने का भी चलन है. लेकिन, पटाखों और आतिशबाजी से कई बार व्यक्ति दुर्घटना का शिकार भी हो जाता है. ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. AIIMS, नई दिल्ली के डॉ. प्रोफेसर मनीष सिंघल, हेड डिपार्टमेंट ऑफ प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एंड बर्न्स सर्जरी ने बताया है कि दिवाली पर जलने से किस तरह बचा जा सकता है. अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, सही मटीरियल के कपड़े पहने जाएं और अपने आस-पास जरूरत की चीजें रखी हों तो जलने से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें – प्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? क्या कपड़े का Mask है सुरक्षित, जानिए यहां

दिवाली पर जलने से कैसे बचें

दिवाली पर बच्चों को पटाखे (Crackers) जलाने का बेहद शौक होता है. लेकिन, कभी भी कोई भी पटाखा किसी बच्चे को अकेले ना जलाने दें. किसी भी पटाखे को हाथ में रखकर जलाने की कोशिश ना करें. अनार या बम वगैरह को हाथ में लेकर ना जलाएं. कई बार बच्चे पटाखे को हाथ में रखकर जलाने की कोशिश करते हैं जिससे हाथ में गंभीर चोट लग सकती है. इससे बच्चे का हाथ और आंखें हमेशा के लिए खराब हो सकती हैं.

विज्ञापन

पोटाश गन से बने पटाखे

डॉक्टर बताते हैं कि आजकल एक नया चलन है पोटाश गन से बने हुए पटाखे जलाने का. ये बहुत ज्यादा खतरनाक होते हैं और इनसे गंभीर चोट लग सकती है. इस तरह के पटाखों से दूर रहना चाहिए और इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

कहां और कैसे जलाएं पटाखे

  • अगर आप पटाखे जला रहे हैं तो उन्हें हमेशा खुली जगह पर ही जलाएं.
  • पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ कोई बड़ा जरूर होना चाहिए.
  • जहां पटाखे जलाए जा रहे हैं उस जगह पर पानी की बाल्टी जरूर रखनी चाहिए.

दीये-मोमबत्ती जलाते समय सावधानी

विज्ञापन

दीपावली रोशनी का त्योहार है और इस त्योहार में घर को दीयों और मोमबत्ती से रोशन किया जाता है. लेकिन, दीये और मोमबत्ती जलाते समय भी सावधानी बरतना जरूरी होता है नहीं तो आग लगने या जलने का खतरा होता है. दीये-मोमबत्ती अगर घर की चौखट, सीढ़ियों पर या नीचे किसी सतह पर अगर रखा जाते हैं तो उनसे ढीले कपड़ों में आग लग सकती है. इसीलिए इन्हें सावधानी से नीचे रखें. दीयों को हमेशा अलग खुली जगह पर रखें और किसी परदे, सोफा या कागज के पास ना रखें. इनसे आग लगने का खतरा रहता है.

किस फैब्रिक के कपड़े पहनें

विज्ञापन

दिवाली पर जलने (Diwali Burns) से बचने के लिए सिंथेटिक कपड़े ना पहनें बल्कि सूती के कपड़े पहनें. खासकर पटाखे जलाते हुए सिंथेटिक कपड़ों में ना रहें.

जल जाएं तो क्या करें

विज्ञापन

अगर किसी कारणवश आप जल जाते हैं तो घबराएं नहीं. सही उपाय करने पर आराम मिल सकता है. जलने पर 15 से 20 मिनट तक बहते पानी में जले हुए हिस्से को रखें. इससे त्वचा की भीतर की गर्मी निकल जाती है और घाव गहरा नहीं होता है. इस बात का ध्यान रखें कि आप जली हुई जगह पर पानी के अलावा और कुछ ना लगाएं. कुछ और लगाने से इंफेक्शन का खतरा रहता है और स्थिति बिगड़ सकती है.

पानी से घाव को साफ कर लेने के बाद उसे सूती कपड़े से लपेट दें. इसके बाद बिना देरी किए नजदीक के किसी डॉक्टर या अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में जाएं.

विज्ञापन

अपनी सेहत का भी रखें ख्याल

डॉक्टर सलाह देते हैं कि पटाखों से जलने से बचने के साथ-साथ अपनी सामान्य सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है. डायबिटीज, हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर या कोई भी हेल्थ कंडीशन है तो मिठाइयों और तली-भुनी चीजों को खाने से परहेज करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – मल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां, समय रहते इलाज है जरूरी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source - AIIMS

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola