कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा यह सफेद चीज Bad Cholesterol को निकाल देगी शरीर से बाहर

Which Foods Reduce Cholesterol: शरीर में जरूरत से ज्यादा गंदा कॉलेस्ट्रोल जमने पर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में समय रहते हाई कॉलेस्ट्रोल को कम करना जरूरी होता है. यहां जानिए न्यूट्रिशनिस्ट किस सफेद चीज को कॉलेस्ट्रोल के लिए बेहद फायदेमंद बता रही हैं.

Bad Cholesterol

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

Bad Cholesterol Control: शरीर में जमे गंदे कॉलेस्ट्रोल यानी LDL को समय रहते कम ना किया जाए को यह रक्त वाहिनियों को अवरुद्ध करने लगता है जिससे खून का प्रवाह सही तरह से नहीं हो पाता है और शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द रहने जैसी दिक्कतें आने लगती हैं. ऐसे में इस गंदे कॉलेस्ट्रोल को सही खानपान से कम किया जा सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि किस सफेद चीज के सेवन से हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) कम हो सकता है. यहां जानिए न्यूट्रिशनिस्ट क्या खाने की सलाह दे रही हैं.

क्या खाने पर कम होगा गंदा कॉलेस्ट्रोल | Which Food Reduces Bad Cholesterol Level

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का कहना है कि कश्मीरी लहसुन (Kashmiri Garlic) कॉलेस्ट्रोल का रामबाण इलाज होता है. कश्मीरी लहसुन की छोटी-छोटी कलियां होती हैं जिसके छिलके को निकालकर इसे कूटना है. आपको इसकी 4 से 5 कलियां ही लेनी हैं. आपको इस लहसुन को चबाना है. अगर आप इसे नहीं चबा पा रहे तो इसका घोल तैयार करके पी सकते हैं. घोल बनाने के लिए इस कुटे लहसुन को पानी में डालकर उबालें और फिर पी लें.

इस बात का ध्यान रखें कि लहसुन के सेवन के बाद आपको एक घंटे तक ना कुछ पीना है और ना ही कुछ खाना है. न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह है कि कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए इस नुस्खे को इस्तेमाल करके जरूर देखें.

ये फूड्स भी कर सकते हैं डाइट में शामिल

ओट्स – गंदा कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए ओट्स खाया जा सकता है. यह फाइबर से भरपूर होता है और कॉलेस्ट्रोल कम करने में असर दिखाता है. ओट्स को आप नाश्ते में खा सकते हैं.

सूखे मेवे – अखरोट, बादाम और मूंगफली जैसे सूखे मेवे (Dry Fruits) कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए खाए जा सकते हैं. इन्हें खाने पर एलडीएल कम होने में असर नजर आता है.

बींस – सोल्यूबल फाइबर से भरपूर बींस को कॉलेस्ट्रोल कम करने वाली थाली का हिस्सा बनाया जा सकात है. बींस वजन कम करने में भी मददगार होती हैं.

भिंडी – सोल्यूबल फाइबर से भरपूर भिंडी (Bhindi) को डाइट का हिस्सा बनाने पर हाई कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है.

वेजीटेबल ऑयल्स – सही तेलों का इस्तेमाल किया जाए तो हाई कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है. आप सनफ्लावर ऑयल या कनोला ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ