Fatty Liver Warning Signs: फैटी लिवर डिजीज के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं. जीवनशैली के ठीक ना होने से लेकर खानपान में सही फूड्स को शामिल ना करने से फैटी लिवर डिजीज (Fatty Liver Disease) बढ़ता जा रहा है. लिवर में एक्सेस फैट के जमा होने पर फैटी लिवर होता है जो लिवर के काम को बाधित करता है. आमतौर पर फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण पहचान में नहीं आते हैं क्योंकि ये लक्षण (Fatty Liver Symptoms) साइलेंट होते हैं और जबतक पूरी तरह से लक्षण दिखते हैं तबतक बहुत ज्यादा लिवर डैमेज हो चुका होता है. ऐसे में AIIMS और हार्वर्ड से ट्रेंड लिवर स्पेशलिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वो कौन से लक्षण हैं जो फैटी लिवर होने की शुरुआती स्टेज में नजर आते हैं. आप भी इन लक्षणों को समय रहते पहचानकर फैटी लिवर की दिक्कत को आउट ऑफ कंट्रोल होने से रोक सकते हैं.
फैटी लिवर के शुरुआती वॉर्निंग साइन | Early Warning Signs Of Fatty Liver
वजन बढ़ना
अगर अचानक से बिना किसी वजह शरीर का वजन बढ़ने लगे तो यह फैटी लिवर का लक्षण हो सकता है. खासतौर से इसमें पेट के पास मोटापा नजर आने लगता है.
फैटी लिवर का एक और शुरुआती लक्षण है पेट में दर्द होना और सूजन हो जाना. पेट के ऊपरी हिस्से में यह सूजन और दर्द होता है.
हमेशा थकान रहना और कमजोरी
अगर आपको हमेशा थकान रहने लगी है और शरीर में कमजोरी महसूस होती है तो यह फैटी लिवर का संकेत (Fatty Liver Sign) हो सकता है. डॉ. सेठी का कहना है कि पूरा आराम करने के बाद भी ऐसा हो तो सतर्क हो जाना चाहिए.
बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल्स मेटाबॉलिक डिस्टर्बेंस को दर्शाते हैं जोकि फैटी लिवर से जुड़ा हुआ हो सकता है. डॉक्टर ने बताया कि फैटी लिवर के मरीजों में अक्सर ही इंसुलिन रेजिस्टेंस की दिक्कत देखी गई है.
पेशाब और मल के रंग में बदलाव
डॉक्टर ने बताया कि जब लिवर सही तरह से काम नहीं करता है तो इससे पेशाब का रंग गहरा हो सकता है और मल का रंग हल्का या पीला नजर आ सकता है. इसके अलावा, स्टूल में बाइल की कमी नजर आ सकती है.
लिवर खराब होने पर पीलिया हो सकता है. इसमें आंखें पीली नजर आ सकती हैं और त्वचा पीली पड़ सकती है सो अलग. अगर यह लक्षण नजर आ रहा है तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें.
फैटी लिवर का एक बड़ा साइन है कि आपको अचानक ही कभी भी चोट लग जाती है या कभी भी खरोंच लगती रहती है. ऐसा तब होता है जब लिवर कई हद तक डैमेज हो गया है. इसमें लिवर ब्लड क्लोटिंग के लिए पर्याप्त प्रोटीन को प्रोड्यूस नहीं कर पाता है.
अगर आपको भी शरीर में इस तरह के बदलाव नजर आने लगें तो ये फैटी लिवर डिजीज का संकेत हो सकते हैं. इन्हें इग्नोर करने की गलती ना करें और लिवर स्पेशलिस्ट के कहेनुसार डॉक्टर को दिखाएं जिससे जरूरी टेस्ट के बाद इलाज शुरू किया जा सके.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.