सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के क्या नुकसान हैं? होम्योपैथी डॉक्टर ने बताया Garam Pani पीने पर क्या होता है

Warm Water Side Effects: लोग अक्सर ही रोजाना गर्म पानी पीते हैं और गर्म पानी के ढेरों फायदे भी आमतौर पर गिनाए ही जाते हैं, लेकिन होम्योपैथी डॉक्टर का कहना है कि गर्म या गुनगुना पानी पीने पर शरीर पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं.

Warm Water

क्या हम रोज गर्म पानी पी सकते हैं? Image Credit - Pexels

Warm Water Disadvantages: गर्म पानी को अक्सर ही शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकालने से लेकर मोटापा कम करने तक में गर्म पानी (Garam Pani) के फायदे गिनाए जाते हैं. लेकिन, गर्म पानी शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. होम्योपैथी डॉक्टर लोकेंद्र गौड़ ने अपने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि गर्म या गुनगुना पानी (Warm Water) लंबे समय तक पिया जाता रहे तो यह शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदायक भी हो सकता है. यहां जानिए डॉक्टर गर्म पानी के क्या-क्या नुकसान बता रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म पानी पीने के नुकसान | Garam Pani Pine Ke Nuksan

डॉ. लोकेन्द्र गौड़ का कहना है कि गर्म पानी या गुनगुना पानी खाली पेट पिया जाए, रोजाना पिया जाए या लंबे समय तक पिया जाए तो यह शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है. इनमें से 4 मुख्य नुकसान ये हैं –

दस्त लगना – होम्योपैथी डॉक्टर ने बताया गर्म पानी पीने से दस्त की दिक्कत हो सकती है. अगर लंबे समय लग लगातार गुनगुना पानी पिया जाए तो आंतों से संबंधी दिक्कतें भी शुरू हो सकती हैं.

विज्ञापन

अल्सर बन सकता है – गुनगुना या गर्म पानी पीते रहने से यह खाद्य नली पर असर डालता है. यह पेट में इकट्ठा होता रहता है और अल्सर (Ulcer) की दिक्कत बन सकता है.

जीभ जलना – गर्म पानी पीते रहने पर जीभ जलने की संभावना रहती है. इससे मुंह के अंदर जो म्यूकस मेंब्रेन है उसके जलने के चांसेस बढ़ जाते हैं. इसकी वजह से आगे आने वाले समय में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

स्किन का रूखापन – डॉक्टर का कहना है कि अक्सर लोगों को पता नहीं होता है कि उन्हें कितना गुनगुना पानी पीना है. इससे होता यह है कि ज्यादा गुनगुना पानी स्किन को ड्राई (Dry Skin) कर सकता है. स्किन ड्राई रहेगी तो इससे स्किन संबंधी इंफेक्शंस भी ज्यादा होने लगते हैं,

डॉक्टर की सभी को सलाह है कि जो लोग लंबे समय से गुनगुना पानी पी रहे हैं उन्हें गुनगुना पानी पीना कम कर देना चाहिए, यह नुकसानदायक हो सकता है. लेकिन, यह जरूरी नहीं है कि सभी को इस पानी को पीने से नुकसान ही हो और ना ही यह जरूरी है कि सभी को इससे फायदा हो.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ