Varicose Veins Symptoms: क्या आपको भी पैरों पर लंबी-लंबी हरी, नीली और बैंगनी धारियां नजर आती हैं और लगता है जैसे ये नसें पैरों से बाहर निकल रही हैं? अगर हां, तो यह वेरिकोज वेन्स हो सकती हैं. वेरिकोज वेन्स सूजी और स्किन के अंदर ट्विस्टेड नसें होती हैं जो ज्यादातर पैरों पर दिखती हैं. अगर इनका समय रहते ट्रीटमेंट (Varicose Veins Treatment) करवा लिया जाए तो दिक्कत बहुत ज्यादा नहीं बढ़ती और ठीक की जा सकती है. ऐसे में कछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जा सकता है. नैशनल हेल्थ सर्विस, यूके से जानिए वेरिकोज वेन्स की दिक्कत में क्या करना चाहिए और क्या नहीं.
यह भी पढ़ें – क्या हफ्तों तक आवाज बैठे रहना कैंसर का लक्षण हो सकता है? सर्जन ने बताया यह गले के कैंसर का संकेत है या नहीं
वेरिकोज वेन्स के क्या लक्षण होते हैं
- वेरिकोज वेन्स में पैरों की नसें पैरों से बाहर निकलती हुई प्रतीत होती हैं
- ये नसें फूली हुई या सूजी हुई होती हैं और मुड़ी हुई दिखती हैं
- ये ज्यादातर पैरों पर नजर आती हैं
- इनमें खुजली होती है
- वेरिकोज वेन्स में नसों में दर्द होने लगता है, नसें भारी महसूस होती हैं
- स्किन की रंगत बदलती हुई दिखने लगती है, स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई हो सकती है
- पैर सूजे हुए दिखने लगते हैं.
लंबे समय तक खड़े रहने के बाद वेरिकोज वेन्स के लक्षण (Varicose Veins Ke Lakshan) गंभीर हो सकते हैं और आराम करने पर दिक्कत कम होती है. अगर समय रहते वेरिकोज वेन्स का इलाज ना किया जाए तो ये लक्षण और गंभीर हो सकते हैं.
वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हो तो क्या करना चाहिए
वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हो तो हेल्दी वेट रखने की कोशिश करें. पैरों को बहुत देर तक लटकाकर ना बैठें और जितना हो सके पैरों को ऊपर रखें या पैरों के नीचे तकिया रखकर लेट जाएं. रोजाना एक्सरसाइज करने पर ब्लड फ्लो अच्छा रहता है और आराम मिलता है. ड्राई, फ्लेकी और खुजली वाली त्वचा पर मॉइस्चराइिंग क्रीम लगाई जा सकती है. कोशिश करें कि आपके पैर किसी कठोर चीज से ना टकराएं. इस बात का ध्यान रखें कि वेरिकोज वेन्स की दिक्कत में समय रहते डॉक्टर से संपर्क करना और सही ट्रीटमेंट लेना जरूरी है.
वेरिकोज वेन्स में ना करें ये 3 काम
- अगर आप वेरिकोज वेन्स की दिक्कत से परेशान हैं तो लंबे समय तक खड़े रहने से बचें.
- अगर आपके पैर ऊपर नहीं हैं तो बहुत लंबी अवधि तक बैठने से परहेज करें.
- धूम्रपान ना करें क्योंकि इससे नसें डैमेज हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें – शरीर में किसकी कमी से ज्यादा नींद आती है? जानिए कौन सा विटामिन हो सकता है वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
6 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
7 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
9 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
11 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
12 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
14 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
15 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines