आज के समय में खराब खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और अनियमित डेली-रूटीन, ज्यादातर लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि कम उम्र के युवाओं में वह समस्याएं जन्म से रही हैं, जो पहले बुजुर्गों में देखी जाती थी. इसमें एक बड़ा नाम यूरिक एसिड का है, जो तेजी से भारत में युवाओं के बीच फैल रहा है. यूरिक एसिड के बढ़ने से शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा होती हैं, जिनमें जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं सबसे आम है. ऐसे में अगर आपको भी यूरिक एसिड का डर सता रहा है या यूरिक एसिड की समस्या हो रही है, तो हम आपको इस स्टोरी में उन कारणों के बारे में बताएंगे, जो शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाने का काम करते हैं.
यह भी पढ़ें: शरीर के अंग कब हो जाते हैं कमजोर? एक्सपर्ट ने बताई असल वजह और ख्याल रखने के तरीके
क्या है यूरिक एसिड और क्यों देता है तकलीफ?
यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे क्या कारण होते हैं, उसको जानने से पहले ये जानना भी जरूरी है कि आखिर यूरिक एसिड क्या होता है? बता दें कि यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक प्राकृतिक वेस्ट प्रोडक्ट है, जो प्यूरीन नाम के तत्व के टूटने से बनता है. आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन, प्यूरीन हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है और कुछ खाने की चीजों में भी पाया जाता है. आमतौर पर किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करके पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती है. लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा सामान्य से ज्यादा बढ़ जाती है या किडनी इसे ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती, तो यह खून में जमा होने लगता है. धीरे-धीरे इसके क्रिस्टल जोड़ों में जमा हो सकते हैं, जिससे तेज दर्द, सूजन व अकड़न महसूस हो सकती है.
किन कारणों से बढ़ सकता है शरीर में यूरिक एसिड
शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिसे समझना जरूरी हो जाता है, ताकि हेल्थ बनी रहे. जानकारी के अनुसार, यूरिक एसिड के कारणों में ज्यादा रेड मीट का सेवन, खासतौर से ऑर्गन मीट जैसे लिवर, किडनी और सी-फूड के सेवन से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है. इतना ही नहीं, शराब पीना, चीनी से भरपूर ड्रिंक्स, खासकर फ्रुक्टोज वाली कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड जूस भी यूरिक एसिड बढ़ा सकते हैं. अगर आप पानी का सेवन कम करते हैं और एक्सरसाइज भी कम करते हैं, लंबे समय तक बैठकर काम करते, तो भी यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा बना रहता है.
कैसे यूरिक एसिड कम करें?
अगर आप शरीर से यूरिक एसिड को कम करना चाहते हैं, तो आपको चाहिए कि आप अपनी डेली-रूटीन में कुछ सही बदलाव लाएं.
- रेड मीट, ऑर्गन मीट और ज्यादा सी-फूड खाने खाने से बचें.
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार, अपनी डाइट में कम सब्जी, फल और साबुत अनाजों को शामिल करें.
- खीरा, पपीता और सेब जैसी फल यूरिक एसिड की समस्या से राहत पाने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, आप इन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं.
- जितना हो सके मीठी चीजों और पैकेज्ड ड्रिंक्स का सेवन कम से कम करें, इनकी जगह नारियल पानी या नींबू पानी जैसे हेल्दी ऑप्शन चुनें.
- अपनी रूटीन में रोजाना 20-30 मिनट हल्की एक्सरसाइज जैसे साइकिल चलाना, टहलना, योग करना आदि को शामिल करें.
- अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो आज से ही उसका सेवन कम या फिर एकदम बंद कर दें.
यह भी पढ़ें: बरसात में पेट दर्द की समस्या क्यों बढ़ जाती है? जानिए 5 बड़े कारण और बचाव के आसान तरीके
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
2 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
20 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines