बरसात में पेट दर्द की समस्या क्यों बढ़ जाती है? जानिए 5 बड़े कारण और बचाव के आसान तरीके

बरसात गर्मी से राहत तो देती ही है, लेकिन कई सेहत से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बन जाती है. इस स्टोरी में हम उन कारणों को जानेंगे, जिनके कारण पेट दर्द की समस्या सबसे ज्यादा होती है.

How To Cure Stomach Cramps In Rainy Season
1 / 7

बरसात का मौसम ठंडक और राहत लेकर आता है, लेकिन इसी दौरान पेट से जुड़ी परेशानियां भी तेजी से बढ़ने लगती हैं. बढ़ी हुई नमी, दूषित वातावरण और खानपान में छोटी सी लापरवाही पेट दर्द, गैस और संक्रमण जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है. अगर आप भी पेट से जुड़ी समस्याओं के घिरे हुए हैं, तो जानिए क्या-क्या कारण हो सकते हैं.  

विज्ञापन

दूषित पानी और बाहर का खाना

दूषित पानी और बाहर का खाना 2 / 7

मानसून में जलभराव और गंदगी के कारण पीने का पानी और खाने-पीने की चीजें आसानी से दूषित हो जाती हैं. अगर साफ पानी और ताजा भोजन का ध्यान न रखा जाए तो बैक्टीरिया और वायरस शरीर में पहुंचकर पेट दर्द, दस्त और उल्टी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि बारिश के मौसम में साफ-सुथरा खाना ही खाएं.

विज्ञापन

कमजोर डाइजेशन सिस्टम भी एक कारण

कमजोर डाइजेशन सिस्टम भी एक कारण3 / 7

मानसून के दौरान कई लोगों की पाचन क्षमता पहले से थोड़ी कमजोर हो जाती है. ऐसे समय में ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और भारी भोजन खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये गैस, अपच, पेट फूलना और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे पेट में दर्द भी हो सकता है.

फूड पॉइजनिंग

फूड पॉइजनिंग4 / 7

बारिश के मौसम में ज्यादा नमी की वजह से पका हुआ खाना आम दिनों के मुकाबले जल्दी खराब हो सकता है. ऐसा खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है, जिससे पेट में तेज दर्द, उल्टी, मरोड़ और कमजोरी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

बैक्टीरिया और वायरस का खतरा

बैक्टीरिया और वायरस का खतरा5 / 7

बरसात के मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं. गंदे हाथ, दूषित पानी या खराब भोजन के जरिए ये शरीर में पहुंचकर पेट की लाइनिंग को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे संक्रमण और लगातार पेट दर्द की शिकायत हो सकती है.

मक्खियां और कीड़े भी फैला सकते हैं पेट की बीमारियां

मक्खियां और कीड़े भी फैला सकते हैं पेट की बीमारियां6 / 7

मानसून में मक्खियों और अन्य कीड़ों की संख्या बढ़ जाती है. ये खाने पर बैठकर हानिकारक कीटाणु छोड़ सकते हैं. अगर बिना ढका हुआ भोजन खाया जाए तो पेट में संक्रमण होने का खतरा काफी बढ़ जाता है और दर्द की समस्या शुरू हो सकती है.

विज्ञापन

कैसे रखें खुद को सुरक्षित

कैसे रखें खुद को सुरक्षित7 / 7

कुछ लोगों की आंतें मौसम बदलते ही ज्यादा संवेदनशील हो जाती हैं. ऐसे में अनियमित भोजन, कम पानी पीना और साफ-सफाई की अनदेखी पेट दर्द को बढ़ा सकती है. इसलिए आपको चाहिए कि आप मानसून में हमेशा ताजा भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं और साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. (Image: Pexels/AI) यह भी पढ़ें: Uric Acid Natural Remedies: यूरिक एसिड के कारण बढ़ गया जोड़ों का दर्द? ये 5 सब्जियां अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन