Uric Acid: किन गलतियों के कारण शरीर में बढ़ने लगता है यूरिक एसिड? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती

क्या आप जानते हैं आपके शरीर में बढ़ रहे यूरिक एसिड के पीछे क्या कारण हैं और कैसे आप इस समस्या को समय रहते ठीक कर सकते हैं? आइए जानते आप कैसे सेहतमंद रह सकते हैं.

Uric Acid

यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे क्या कारण होते हैं? (Image: AI)

आज के समय में खराब खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और अनियमित डेली-रूटीन, ज्यादातर लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि कम उम्र के युवाओं में वह समस्याएं जन्म से रही हैं, जो पहले बुजुर्गों में देखी जाती थी. इसमें एक बड़ा नाम यूरिक एसिड का है, जो तेजी से भारत में युवाओं के बीच फैल रहा है. यूरिक एसिड के बढ़ने से शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा होती हैं, जिनमें जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं सबसे आम है. ऐसे में अगर आपको भी यूरिक एसिड का डर सता रहा है या यूरिक एसिड की समस्या हो रही है, तो हम आपको इस स्टोरी में उन कारणों के बारे में बताएंगे, जो शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाने का काम करते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है यूरिक एसिड और क्यों देता है तकलीफ?

यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे क्या कारण होते हैं, उसको जानने से पहले ये जानना भी जरूरी है कि आखिर यूरिक एसिड क्या होता है? बता दें कि यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक प्राकृतिक वेस्ट प्रोडक्ट है, जो प्यूरीन नाम के तत्व के टूटने से बनता है. आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन, प्यूरीन हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है और कुछ खाने की चीजों में भी पाया जाता है. आमतौर पर किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करके पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती है. लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा सामान्य से ज्यादा बढ़ जाती है या किडनी इसे ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती, तो यह खून में जमा होने लगता है. धीरे-धीरे इसके क्रिस्टल जोड़ों में जमा हो सकते हैं, जिससे तेज दर्द, सूजन व अकड़न महसूस हो सकती है.

किन कारणों से बढ़ सकता है शरीर में यूरिक एसिड

शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिसे समझना जरूरी हो जाता है, ताकि हेल्थ बनी रहे. जानकारी के अनुसार, यूरिक एसिड के कारणों में ज्यादा रेड मीट का सेवन, खासतौर से ऑर्गन मीट जैसे लिवर, किडनी और सी-फूड के सेवन से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है. इतना ही नहीं, शराब पीना, चीनी से भरपूर ड्रिंक्स, खासकर फ्रुक्टोज वाली कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड जूस भी यूरिक एसिड बढ़ा सकते हैं. अगर आप पानी का सेवन कम करते हैं और एक्सरसाइज भी कम करते हैं, लंबे समय तक बैठकर काम करते, तो भी यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा बना रहता है.

विज्ञापन

कैसे यूरिक एसिड कम करें?

अगर आप शरीर से यूरिक एसिड को कम करना चाहते हैं, तो आपको चाहिए कि आप अपनी डेली-रूटीन में कुछ सही बदलाव लाएं.

  • रेड मीट, ऑर्गन मीट और ज्यादा सी-फूड खाने खाने से बचें.
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार, अपनी डाइट में कम सब्जी, फल और साबुत अनाजों को शामिल करें.
  • खीरा, पपीता और सेब जैसी फल यूरिक एसिड की समस्या से राहत पाने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, आप इन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं.
  • जितना हो सके मीठी चीजों और पैकेज्ड ड्रिंक्स का सेवन कम से कम करें, इनकी जगह नारियल पानी या नींबू पानी जैसे हेल्दी ऑप्शन चुनें.
  • अपनी रूटीन में रोजाना 20-30 मिनट हल्की एक्सरसाइज जैसे साइकिल चलाना, टहलना, योग करना आदि को शामिल करें.
  • अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो आज से ही उसका सेवन कम या फिर एकदम बंद कर दें.

यह भी पढ़ें: बरसात में पेट दर्द की समस्या क्यों बढ़ जाती है? जानिए 5 बड़े कारण और बचाव के आसान तरीके

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ