आज के वक्त में हेल्दी शरीर होना किसी बड़े वरदान से कम नहीं है, क्योंकि देश न दुनिया में बड़ी संख्या में लोग तरह-तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं. इसमें डायबिटीज, बीपी, दिल की बीमारी सबसे आम है, लेकिन इन सभी का कहीं न कहीं कनेक्शन मोटापे से आकर जुड़ जाता है. मोटापा एक गंभीर स्थिति है, जो शरीर को बाहर से भले ही भरा-भरा दिखाता है, लेकिन अंदर से इतना कमजोर बना देता है कि, शरीर बीमारियों का घर बन जाता है. जानकारी के अनुसार, आज भारत में करोड़ों लोग मोटापे का शिकार हैं, जो उन्हें गंभीर बीमारियों के बीच घेर रहा है. इस स्टोरी में हम आपको WHO द्वारा जारी ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी डाइट को बेहतर बना सकते है और मोटापे से राहत पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दिल के दौरे का खतरा 70 से 80% तक हो सकता है कम, AIIMS के प्रोफेसर ने बताया Heart Attack से बचने के लिए क्या करें
किन कारणों से व्यक्ति हो जाता है मोटापे का शिकार?
WHO के मुताबिक, मोटापे के पीछे कई कारण हो सकते हैं, ज्यादा वजान और मोटापे की समस्या ऊर्जा लेने (खान-पान) और ऊर्जा खर्च करने (शारीरिक गतिविधि) के बीच असंतुलन के कारण होती है. ज्यादातर मामलों में, मोटापा कई कारणों से होने वाली बीमारी है, जिसमें पर्यावरण, मनोवैज्ञानिक-सामाजिक कारक और जेनेटिक बदलाव शामिल होते हैं. मरीजों के एक छोटे समूह में, मोटापे के लिए कोई एक मुख्य कारण पहचाना जा सकता है (जैसे दवाएं, बीमारियां, मेडिकल प्रक्रियाओं के कारण होने वाली समस्याएं, और मोनोजेनिक बीमारी/जेनेटिक सिंड्रोम). इसके अलावा, खराब लाइफस्टाइल, सही डाइट न लेना भी शामिल है.
मोटापे के कारण कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ता है
मोटापा सिर्फ वजन बढ़ने की समस्या नहीं है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है. शरीर में अतिरिक्त चर्बी बढ़ने से टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी बीमारी, स्ट्रोक और हाई कोलेस्ट्रॉल का जोखिम बढ़ सकता है. इसके अलावा मोटापे से फैटी लिवर, स्लीप एपनिया और कई मामलों में कैंसर तक भी भी बढ़ सकता है. इतना ही नहीं, ज्यादा वजन के कारण जोड़ों पर दबाव बढ़ने से घुटनों और कमर में दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.
वजन कम करने के लिए डाइट कैसी होनी चाहिए?
WHO के अनुसार, अगर डेली-रूटीन में कुछ चीजों को शामिल किया जाए और कुछ आदतों से हाथों की पीछे किया जाए, तो मोटापे को कम किया जा सकता है. इसमें;
- स्क्रीन टाइम (स्क्रीन देखने का समय) सीमित करना.
- चीनी-युक्त ड्रिंक्स और ज्यादा एनर्जी देने वाले फूड आइटम का सेवन सीमित करना और स्वस्थ खानपान की आदतों को बढ़ावा देना.
- स्वस्थ जीवन जीना , जिसमें स्वस्थ आहार, फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना.
- नियमित रूप से पूरी नींद लेना
- अगर आप तंबाकू और शराब का सेवन करते हैं, तो उससे परहेज करना.
- अपनी थाली में साबुत अनाज और नट्स को शामिल करना.
- अगर आप इन टिप्स को अपनाएंगे, तो मोटापे से जल्द राहत पा सकते हैं और एक अच्छी लाइफ जी सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने से क्या दिक्कतें हो सकती हैं? आज ही बदलें अपनी आदत
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
3 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
7 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
9 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
12 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
13 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines